वाह.. 'शब' स्टार आशीष बिष्ट को जूही चावला ने कहा- 'यंग आमिर खान'
जूही चावला ने ओनीर की फिल्म शब को सराहा।
ओनिर की आने वाली फिल्म शब 14 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में रवीना टंडन, आशीष बिष्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को एक्ट्रेस जूही चावला ने जमकर सराहा है। उन्होंने कहा है कि "ओनिर और मैंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है। वो मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और संवेदनशील फिल्ममेकर हैं। उनकी फिल्म माई ब्रदर निखिल, बस एक पल को क्रिटिक्स ने भी सराहा था।''
साथ ही जूही चावला ने कहा कि "मैंने खुद कई इंटरनेशनल अवार्ड्स लिया और राष्ट्रीय अवार्ड लिया। शब में भी उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। ये ओनिर की सबसे परिपक्व फिल्मों में से एक है।"

जूही चावला ने सिर्फ ओनिर नहीं बल्कि इस फिल्म से डेब्यू कर रहे एक्टर आशीष बिष्ट की भी तारीफ की है।उन्होंने कहा कि "आशीष में एक भोलापन है। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीता है। मुझे उन्हें देखकर यंग आमिर खान की याद आ गई।आशीष में बहुत सामर्थ्य है मुझे लगता है कि बॉलीवुड में उनका उज्जवल भविष्य है।"


Click it and Unblock the Notifications











