..................... Juhi Chawla planting 500 tree on aryan khan birthday share throwback photos | आर्यन खान के बर्थडे पर जूही चावला ने लिया 500 पेड़ लगाने का संकल्प, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर - Hindi Filmibeat

आर्यन खान के बर्थडे पर जूही चावला ने लिया 500 पेड़ लगाने का संकल्प, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

जूही चावला और आर्यन खान एक ही दिन बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। जूही चावला और शाहरुख खान अच्छे दोस्त हैं।दोनों हमेशा परिवार की हर मुसीबत में खड़े रहे हैं। ये हाल में ही देखा गया जब जूही चावला ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत करवाने पहुंची। आज यानी 13 नवंबर को जूही चावला और आर्यन खान दोनों का जन्मदिन है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बेटे आर्यन खान के बर्थडे पर जूही चावला ने स्पेशल पोस्ट करते हुए बेहतरीन गिफ्ट दिया। जूही चावला ने आर्यन को शुभकामनाओं के साथ साथ थ्रोबैक तस्वीर का तोहफा भी दिया। साथ ही बताया कि वह इस मौके पर 500 पौधे लगाएंगी।

Juhi Chawla

जूही चावला पिछले काफी समय से पर्यावरण के लिए बेहतरीन कदम उठाती नजर आ रही हैं एक बार फिर उन्होंने इस दिशा में कदम उठाते हुए 500 पेड़ पौधे लगाने का प्रण लिया है। फैंस को उनका ये खास अंदाज काफी पसंद भी आता है।

जूही चावला ने आर्यन को विश करते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में सुहाना से लेकर आर्यन का बचपन वाला अंदाज देखने को मिला है। जूही ने इस पोस्ट पर लिखा, हैप्पी बर्थडे आर्यन। इन सभी वर्षों में हमारी इच्छाएं आपके लिए समान रहेंगी, आप हमेशा के लिए सर्वशक्तिमान द्वारा आशीर्वादित, संरक्षित और निर्देशित हों। आपके नाम से 500 पेड़ लगाने का वादा। जय, जूही, जाह्नवी, अर्जुन सभी मेरे बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X