MeToo पर बोलीं जूही चावला, जो सामने आ रहा है काफी दुखद है, कुछ नाम तो ऐसे हैं जो....
हिंदी सिनेमा जगत में इस समय मी टू के मामलों ने कई पहलुओं को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। इस समय के एक बाद एक लोगों के नामों ने लोगों को काफी ज्यादा चौंका दिया है तो वहीं बॉलीवुड के सेलेब्रिटी भी काफी ज्यादा अचंभे में है। एक के बाद एक बयानों के बाद अब अभिनेत्री जूही चावला इस मामले में बोलीं है। उनका कहना है कि जो कुछ भी हुआ है वो काफी ज्यादा उसको लेकर दुखी हूं।
इसके अलावा उन्होने कहा कि जिन लोगों के नाम सामने आ रहें हैं वो काफी ज्यादा मेरे लिए चौकाने वाले नाम है। गौरतलब है कि एक के बाद एक नामों में शामिल कई ऐसे लोग जिनकी छवि काफी अच्छी मानी जाती थी अब वो कटघरे में खड़े में हो गए है।

इनमें जो चौकाने वाले नाम है उनमें..नाना पाटेकर, आलोक नाथ, सुभाष घई, विकास बहल, अनु मलिक, कैलाश खेर, साजिद खान, भूषण कुमार और रजत कपूर जैसे नाम शामिल है।
गौरतलब है कि जूही चावला ने इसके अलावा युवाओं को एक सलाह देते हुए कहा कि जो लोग इंडस्ट्री में आना चाहते है उनको काफी फोकस के साथ आगे बढ़ना है।
अगर कोई आपको आपके काम से भटकाना चाह रहा है तो उसको वहीं पर रोक देना चाहिए। बता दें कि जूही चावला काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं..लेकिन वो काफी जल्दी..एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











