Juhi Chawla Net Worth: देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस बनीं जूही चावला, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे तोते

Juhi Chawla Net worth: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट तक कई ऐसी हीरोइनें हैं जो अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कोई भी देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस के आसपास भी नहीं है। जी हां, अपने दौर में हुस्न से लोगों का कत्लेआम करने वाली जूही चावला एस वक्त सुर्खियों में हैं।
पता चला है कि वो देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। हसीना का नेटवर्थ जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और ऐसे में इन आंकड़ों का सामने आना यकीनन हिला देने वाला है।
जूही चावला की नेट वर्थ
अपने से 7 साल बड़े बिजनेसमैन जय मेहता को हमसफर बनाने के बाद जूही चावला को काफी ट्रोल किया गया था। लोगों ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए थे। लेकिन वो भी खुद भी काम करती हैं और हाल ही में हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने जो दावा किया वो लोगों के लिए चौकाने वाला था। इस दावे के मुताबिक जूही चावला भारत की सबसे अमीर फीमेल स्टार बन गई हैं। खबरें हैं कि उनकी कुल संपत्ति करीब 7790 करोड़ है। बता दें कि ये पैसे उनके मुख्यत: फिल्मों से नहीं, बल्कि उनके और उनके पति जय मेहता के बिजनेस से आती है। इस खबर पर लोगों का काफी चौकाने वाला रिएक्शन है।
आसपास भी नहीं हीरोइनें
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जूही चावला के आसपास भी कोई अभिनेत्री नहीं है। दीपिका पादुकोण की बात करें तो उनकी नेट वर्थ करीब 500 करोड़ बताई जाती है तो वहीं आलिया भट्ट 550 करोड़ में हैं। लेकिन जाहिर है कि जूही चावला के नजदीक कोई नहीं है। हालांकि इस खुलासे के बाद जूही चावला कब रिएक्ट करती हैं ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











