..................... Juhi Chawla and Madhuri Dixit Overcome Rivalry for ‘Gulab Gang’| आखिर जूही ने माधुरी के कसीदे क्यों पढ़े? - Hindi Filmibeat

आखिर जूही ने माधुरी के कसीदे क्यों पढ़े?

बॉलीवुड में समय ही सबसे बड़ा बलवान होता है। जब लोगों का सिक्का चलता है तो लोग एक-दूसरे से बात भी नहीं करते हैं लेकिन जब समय निकल जाता है तो लोग धरती पर आकर बातें करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है अभिनेत्री जूही चावला के साथ। साल 1984 की मिस इंडिया और खूबसूरत अदाकारा ने 90 के दशक में मराठी बाला माधुरी दीक्षित को कड़ी टक्कर दी थी।

माधुरी के नंबर वन सिंहासन को हिलाने वाली जूही चावला और माधुरी ने अपने हिट फिल्मी सफर में कभी भी साथ काम नहीं किया हालांकि दोनों में कभी भी कोई झगड़ा नहीं हुआ लेकिन फिर भी फिल्मी पर्दे पर दोनों की तुलना होती थी जिसका असर दोनों पर होता था। इसलिए दोनों में कभी दोस्ती भी देखी नहीं गयी।

लेकिन आज दोनों का वक्त बीत चुका है। दोनो ही कमबैक की तैयारी कर रही हैं, बीते सालों के बाद दोनों पहली बार गुलाब गैंग में साथ काम कर रही हैं जिसमें पहली बार जूही ने निगेटिव करेक्टर निभाया है जबकि फिल्म की हिरोईन माधुरी दीक्षित हैं।

जूही ने माधुरी के बारे में कहा है कि वह मेरी सबसे अच्छी सहयोगी है, उनके साथ काम करके मजा आया। शायद इसके पीछे कारण यही है कि जूही भी जानती हैं कि दोनों का समय निकल चुका है, दोनो ने अपना-अपना मुकाम पा लिया है, ऐसे में अब दोनों की एक्टिंग में कुछ उन्नीस-बीस हो जाये तो भी फर्क नहीं पड़ने वाला इसलिए वो दिल खोलकर माधुरी के कसीदे पढ़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X