Juhi Chawla: सालों बाद आर्यन खान ड्रग्स केस पर जूही चावला ने किया बड़ा खुलासा

Juhi Chawla

Juhi Chawla: बॉलीवुड एक्ट्रेस और शाहरुख खान की खास दोस्त जूही चावला ने आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर सालों बाद सच का खुलासा किया है। ड्रग्स केस में जब आर्यन को जब जमानत मिली थी तो जूही चावला का नाम सामने आया था, जूही ने ही आर्यन को जमानत दिलाई थी।

गौरतलब है कि, शाहरुख खान साल 2021 में तब दिक्कतों में नजर आए थे जब उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग्स एंगल के तहत जेल में जाना पड़ा था। ऐसे में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री किंग खान के सपोर्ट में नजर आई थी।

आर्यन खान ड्रग्स केस में जूही चावला ने इस केस के तहत शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर साइन किया था और इस केस में आर्यन खान की स्योरिटी बनी थीं।

खुद जूही से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हमें नहीं पता था कि ऐसा कुछ होने जा रहा है, लेकिन जब वो पल आ गया जब मुझे पता था कि मैं मदद कर सकती हूं तो मैंने ऐसा ही किया। मैं उसके लिए वहां मौजूद थी।

जूही ने इस बारे में आगे कहा कि, जब उन्होंने बॉन्ड पर साइन कर दिया तो खान परिवार ने राहत की सांस ली। सभी खुश थे कि अब मामला खत्म हो गया।

जूही ने कहा था कि, वे आर्यन खान को बचपन से जानती हैं और उनके पिता शाहरुख खान संग एक्ट्रेस का प्रोफेशनल रिलेशनशिप रहा है। जूही चावला ने तो बातचीत के दौरान ये भी बताया कि वे शाहरुख खान से ज्यादा मिल नहीं पाती हैं क्योंकि एक्टर काफी बिजी रहते हैं। लेकिन उनके हसबेंड जय मेहता की मुलाकात शाहरुख खान से होती रहती है।

बता दें कि शाहरुख खान और जूही चावला की बॉन्डिंग बेहद खास है। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं दोनों काम करते नजर आए हैं लेकिन पर्सनल लाइफ में भी दोनों की दोस्ती बेहद खास रही है। दोनों साथ में IPL की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। दोनों कई दफा मैदान में अपनी टीम को सपोर्ट करते साथ नजर भी आए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: juhi chawla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X