5G केस में लगा 20 लाख का दंड तो जूही चावला ने VIDEO में बोली इतनी बड़ी बात- डर बैठा हुआ है
बॅालीवुड एक्ट्रेस जूही चावला पिछले कुछ दिनों से 5G नेटवर्क के मामले को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय में एक्ट्रेस ने 5G नेटर्वक को चुनौती देने वाली याचिका दायर की। जिसे निरस्त करते हुए हाईकोर्ट ने उन पर 20 लाख रुपए का दंड लगाया। उच्च न्यायालय ने भी ये भी कहा कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट है।
साथ की कानून का दुरुपयोग करने की बात भी जूही चावला के खिलाफ कही गई। इस पूरे मामले को लेकर जूही चावला ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज के जरिए अपना पक्ष रखा।

जूही चावला ने यहां पर साफ तौर पर कहा कि आखिर क्यों उन्होंने यह याचिका दायर की थी। इस इंस्टाग्राम वीडियो में जूही चावला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में शोर के बीच महत्वपूर्ण संदेश खो गया है।


Click it and Unblock the Notifications