गुलाब गैंग में सिर्फ नमक मिर्ची हैं जूही!
जूही चावला ने ये स्वीकार किया कि गुलाब गैंग में पूरी कहानी माधुरी के किरादर के इर्द गिर्द ही घूमती है वो फिल्म का हीरो हैं। लेकिन जूही ने एक विलेन का किरदार निभाया है और वो बीच बीच में नमक मिर्ची की ही तरह नज़र आएंगी। जूही ने कहा जब उन्हें पहली बार निर्देशक ने बुलाकर कहा कि गुलाब गैंग में ये आपका किरदार होगा तो जूही ने सिर्फ इतना ही कहा कि आप पागल हो गये हैं क्या। मैं ये किरदार कैसे निभा सकती हूं। अपने करियर में आज तक जूही ने कभी विलेन तो दूर की बात उन्होंने कभी कोई ग्रे शेड किरदार तक नहीं निभाया है। ऐसे में अचानक से किसी फिल्म में एक विलेन का किरादर निभाना बहुत ही चैलेंजिंग था।
गुलाब गैंग में हीरो और विलेन दोनों एक महिला ही है। माधुरी जहां फिल्म की होरो बनी हैं वहीं जूही चावला फिल्म की विलेन। जूही चावला को अभी यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने गुलाब गैंग में एक पॉलिटीशियन का किरदार निभाया है वो भी निगेटिव। जूही ने बताया कि जब उन्होंने शूटिंग के बाद परदे पर पहली बार खुद को इस रुप में देखा तो उन्हें लगा कि सच में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और उन्हें तब यकीन हुआ कि वाकई वो इस तरह के किरदार भी कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
