जूही चावला को है फिल्म Pk से कुछ issues!
आमिर खान की फिल्म 'पीके' को लेकर उनकी को-स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस जूही चावला को कुछ इश्यू है। जी हां, ये हम नहीं कह रहे बल्कि यह कहना है खुद जूही चावला का। जूही ने ट्विटर के माध्यम से अपनी बात सामने रखते हुए कहा है कि पीके एक बेहतरीन फिल्म है, लेकिन मुझे इससे कुछ इश्यू भी हैं।

गौरतलब है कि, पीके शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। और इसे समीक्षकों से काफी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जबकि आम दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। जूही चावला ने अपने ट्विट पर पोस्ट किया है कि, मैंने पीके देखी..मैं राजू हिरानी की बहुत बड़ी फैन हूं..पीके देखने के बाद मेरी उनके प्रति इज्जत और बढ़ गई है.. पीके एक बेहतरीन फिल्म है..
जबकि दूसरे ट्विट में जूही ने लिखा कि, मुझे पीके से कुछ इश्यू भी हैं। फिल्म में दिखाए कुछ मुद्दों से मैं सहमत हूं, जबकि कुछ मुद्दों के लिए मेरी असहमति है। बहरहाल, पीके एक ऐसी फिल्म है, जो आपके विचारों को बाहर लाता है।
जूही चावला के फिल्म के इश्यू तो अभी साफ नहीं हुए हैं, लेकिन देश भर में फिल्म को जहां कुछ लोग सिर आंखों पर बैठा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों के मन में कई सवाल भी कचोट रहे हैं। राजकुमार हिरानी ने फिल्म में मुद्दे तो उठाए, लेकिन शायग उसका हल देने में कहीं चूक गए।


Click it and Unblock the Notifications