जानिये कैसे टूटी जूही माधुरी के बीच की दीवार
जूही चावला और माधुरी दीक्षित के फैन्स काफी खुश हैं कि उन्हें उनकी दो पसंदीदा एक्ट्रेसेस इतने समय बाद पहली बार एक ही फिल्म गुलाब गैंग में नज़र आने वाली हैं। हर कोई अपनी-अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है ये जज करने की कि जूही और माधुरी में से कौन किस पर भारी पड़ेगा लेकिन हर कोई कंफ्यूज्ड है क्योंकि जहां माधुरी बॉलीवुड की धक धक गर्ल हैं वहीं जूही चावला ने अपनी खूबसूरत मुस्कान से सभी को आज भी अपना दीवाना बना रखा है। एक तरफ फैन्स दोनों को कंपेयर करने में लगे हैं लेकिन अगर इन दोनों एक्ट्रेसेस को देखा जाए तो दोनों ही एक दूसरे किसी तरह का कॉम्पीटीशन नहीं कर रही हैं बल्कि दोनों ही एक दूसरे के साथ काम करके काफी खुश हैं।
जूही चावला और माधुरी दीक्षित खुद भी काफी खुश और अच्छा महसूस कर रही हैं कि दोनों के बीच की दीवार जो सालों पहले से खड़ी थी अब जाकर टूटी है। अब दोनों एक दूसरे के सामने नहीं बल्कि एक दूसरे के साथ काम कर रही हैं। जूही चावला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सालों पहले जब वो और माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में से एक थीं तब दोनों एक दूसरे से बात भी करना पसंद नहीं करती थीं क्योंकि दोनों ही हिट एक्ट्रेसेस थीं और उस वक्त इंडस्ट्री में काफी कॉम्पीटीशन था। जूही ने कहा कि माधुरी के साथ काम करने के लिए जब मुझे कहा गया तो उस वक्त मुझे लगा था कि कैसे होगा। लेकिन बाद में फिल्म के निर्देशक सौमिक सेन की वजह से ये दीवार टूट ही गयी।
जूही ने बताया कि फिल्म के निर्देशक सौमिक ने उन्हें और माधुरी को अपने ऑफिस बुलाया और कहा कि आप दोनों एक दूसरे के बात करिये कुछ भी, किसी भी टॉपिक पर। जूही चावला ने कहा कि इस मीटिगं के बाद ही माधुरी और उनके बीच की दीवार धीरे-धीरे टूट गयी और आज वो दोनों अच्छी दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
