गहने और कपड़े पहन राजकुमारी जैसा फील करती हैं जूही
अपने समय की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा जूही चावला का कहना है कि जब वो रैंप पर चलती हैं तो उन्हें राजकुमारी होने का एहसास होता है।
जूही चावला हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी के आखिरी दिन कहा कि उन्हें डिजायनर कपड़े पहनकर रैंप पर चलना बेहद पसंद है। रैंप पर चलते वक्त उन्हें खुद के राजकुमारी होने का एहसास होता है। वैसे भी जूही चावला इन डियानर कपड़ो में बिल्कुल राजकुमारी जैसी ही दिखती हैं। और अब तो उन्होंने खुद ही कह दिया कि वो राजकुमारी जैसा फील भी करती हैं। जूही ने कहा कि वो इन गहनों को पहनकर खुद को काफी खूबसूरत महसूस करती हैं। जूही चावला को इस इवेंट के दौरान देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती को देखता ही रह गया।
जूही चावला ने इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक के इवेंट के दौरान कहा कि उन्हें गहने और कपड़े पहनने का बहुत शौक है। जूही चावला के साथ ही इस इवेंट में जीनत अमान ने भी रैंप वॉक की। जूही चावला ने इस इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा "मैं कपड़े पहनना और रैंप पर चलना खासा पसंद करती हूं। यह मुझे दूसरी दुनिया में ले जाता है। यह मुझे राजकुमारी होने का एहसास कराता है।" जूही चावला ने इस इवेंट में भैरवी जयकिशन की डिजायन की गयी ड्रेस पहनी थी और साथ ही कई सारे गहने भी।
जूही ने आगे कहा कि वो सभी गहने अपने साथ ले जाना चाहती हैं लेकिन ये गहने काफी मंहगे हैं। जूही ने कहा "यह दूसरा मौका है जब मैं इस समारोह में रैंप पर चल रही हूं। मुझे यह बहुत अच्छा लगता है। अगर मेरे बस में हो तो मैं वे सभी गहने अपने घर ले जाती जो मैंने पहने थे। ये बहुत खूबसूरत हैं लेकिन काफी मंहगे भी हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











