..................... Juhi Chawla career flopped due to Dil Toh Pagal Hai film, Karisma Kapoor bright luck - Hindi Filmibeat

वो फिल्म जिसने डुबोया जूही चावला का करियर, कपूर खानदान की बेटी चमका ले गई किस्मत

Juhi Chawla, Karisma Kapoor

80 और 90 के दशक में जूही चावला ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी और उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो गया था। उन्हें उस समय की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शुमार कर दिया गया था। बता दें कि जूही चावला ने लीड एक्ट्रेस के किरदार में 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से शुरुआत की थी। इस फिल्म को 1988 में रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म में जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी दिखाई गई थी। एक्ट्रेस की पहली फिल्म इतनी ज्यादा जबरदस्त हिट हो गई थी कि वह रातों-रात स्टार बन गई।

एक फिल्म में डुबाया जूही चावला का करियर

लेकिन जूही का करियर बहुत ही अच्छा चल रहा था तो वहीं उनसे 1997 में एक ऐसी गलती हुई, जिसने उनके पूरे करियर को बर्बाद कर डाला। एक्ट्रेस की इस गलती के बाद उनका करियर पूरा डूब गया। दरअसल आपको बता दें कि 1997 में जूही चावला को एक फिल्म ऑफर हुई। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने मना कर दिया और बाद में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

जूही नहीं करना चाहती थी माधुरी से कंपटीशन

कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि जूही ने इस फिल्म को करने से इसी वजह से मना किया क्योंकि वह माधुरी दीक्षित के साथ में कोई भी कंपटीशन नहीं करना चाह रही थी। जैसे ही जूही चावला ने इस फिल्म को करने से मना किया वैसे ही करिश्मा कपूर ने इस फिल्म में 'निशा' का किरदार निभाया। बता दें कि इस फिल्म के बाद में करिश्मा का करियर पूरी तरीके से चमकने लगा। लेकिन वही जूही चावला का करियर डाउनफॉल में चला गया और उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती जा रही थी।

माधुरी से जूही की लोग करने लगे थे तुलना

जूही चावला नहीं ज़ूम टीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात करते हुए कहा था कि "मेरी और माधुरी के करियर की शुरुआत साथ में 80 के दशक में हुई थी। लेकिन बाद में हम दोनों की साथ में तुलना की जा रही थी। यश चोपड़ा जी ने 'डर' फिल्म के बाद में 'दिल तो पागल है' फ़िल्म बनाने जा रहे थे। इस फिल्म में वह माधुरी के साथ में काम करना चाह रहे थे और उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम दूसरा रोल कर लो। लेकिन उनकी यह बात सुनकर मुझे थोड़ी असुरक्षा महसूस हुई और मेरे ईगो पर बात आ गयी। जिसके बाद में मैंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया।"

एक फिल्म ने चमकाई करिश्मा कपूर की किस्मत

बताया तो यह भी जाता है कि माधुरी के मना करने के बाद में डायरेक्टर इस फिल्म के निशा के रोल के लिए मनीषा कोइराला के पास में भी गए थे। इतना ही नहीं उर्मिला मातोंडकर के पास भी वह पहुंचे और दोनों ने ही इस फिल्म को करने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन बाद में जब करिश्मा कपूर के पास में यह फिल्म का ऑफर पहुंचा तो उन्होंने झट से इस रोल के लिए हां कर दी। इस फिल्म के बाद में करिश्मा के करियर में चार चांद लग गए।

Read more about: juhi chawla madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X