जूही के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए किंग खान शाहरुख, थामा जूही का हाथ!
बॉबी चावला के अंतिम संस्कार के दौरान शाहरुख खान पूरे वक्त जूही चावला की हिम्मत बंधाते रहे और उनका हाथ पकड़कर उन्हें सांत्वना देते रहे। जब बॉबी चावला को मुखाग्नि दी जाने लगी तो उस पल जूही खुद को रोक ही ना सकीं और फूट फूटकर रो पड़ीं। जूही चावला की मां भी किंग खान के गले लगकर रोने लगीं और शाहरुख ने उन्हें भी ढांढस बंधाया। जूही चावला ने ट्विटर पर अपने भाई के जाने का दुख प्रकट टकरते हुए लिखा कि बॉबी ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। गुलाब गैंग फिल्म की रिलीज देखने के बाद उन्होंने इस दुनिया से विदा ली।
माधुरी दीक्षित नहीं हुईं जूही के गम में शरीक!
जूही चावला के भाई बॉबी चावला को साल 2010 में एक गहरा आघात पहुंचा था, जिसके बाद ही बॉबी कोमा में चले गये थे। जसलोक अस्पताल में करीब चार साल रहने के बाद भी बॉबी की परिस्थिति में कुछ बदलाव नहीं हुआ और 9 मार्च को उनका निधन हो गया। जूही चावला की फिल्म गुलाब गैंग 7 मार्च को रिलीज हुई। इस मौके पर जूही बहुत ही खुश थीं और लोगों द्वारा मिल रही प्रतिक्रियाओं से एक बार फिर से खुद को एक सुपरस्टार महसूस कर रही थीं।
लेकिन ये खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी और उनके भाई के निधन ने जूही के चेहरे की मुस्कुराहट को छीनकर आंखों में आंसू भर दिये। जूही चावला अपने भाई के बहुत करीब थीं और दिन रात दुआ कर रही थीं कि उनका भाई कोमा से बाहर आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications
