कनिका कपूर ही नहीं जूही चावला भी लंदन से लौटीं, कोरोना के चलते आनन फानन में ऐसे भागीं !
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया हुआ है। इसके चलते तमाम बॉलीवुड सितारे इस एडवाइजरी का पालन करते हुए सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जो लॉकडाउन और हवाई यात्रा सब बंद हो जाने के चलते विदेश में ही फंस गए थे। इन्हीं में से एक जूही चावला।
एक्ट्रेस जूही चावला ने कोरोना महामारी को लेकर अपनी आपबीती शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे वह विदेश में फंस गई थीं। जिस दिन भारत में लॉकडाउन लगा वह बस तभी भारतीय उच्चायोग की मदद से भारत वापस लौटी थीं। बता दें 24 मार्च को पीएम मोदी ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन के आदेश दिए थे। भारत में सब लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है।


Click it and Unblock the Notifications











