गुलाबी गैंग में व्यस्त जूही नहीं दे पा रहीं बच्चों पर ध्यान!
जूही चावला जो कि बॉलीवुड की एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं को लग रहा है कि वो अपने बच्चों का ध्यान नहीं रख पा रही हैं। जूही चावला ने ये बात हाल ही में कैलोग्स एड के शूट के दौरान कही। कैलोग्स ऐड के दौरान जूही चावला मीडिया से मिलीं और मीडिया ने उनके बच्चों के बारे में उनेक पूछा तो जूही ने अपनी बेटी की तो बहुत तारीफ की लेकिन कहा कि उनका बेटा अर्जुन खाने को लेकर बहुत परेशान करता है। उसे हर रोज़ नयी-नयी चीजें चाहिए होती हैं जबकि उनकी बेटी जाह्नवी सिर्फ सादे दाल-चावल, सब्जी रोटी में खुश रहती है। जूही चावला ने ये भी कहा कि वो पूरा ध्यान रखती हैं कि वो टेस्टी खाने के साथ हेल्दी खाना भी बनाएं।
जूही चावला आजकल माधुरी दीक्षित के साथ अनुभव सिन्हा की फिल्म 'गुलाबी गैंग' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग काफी रफ्तार से चल रही है। हाल ही में जूही जावला ने कैलोग्स का एक ऐड शूट किया है और शूट के दौरान जूही ने मीडिया से बताया ज्हानवी बहुत साधारण है।उसे दाल रोटी सब्जी पसंद है। लेकिन अर्जुन बहुत परेशान करता है क्योंकि वो नयी नयी चीजों की फरमाईश करता है। खाने के मामले में दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। मैं पौष्टिक औल स्वादिष्ट खाने में संतुलन बनाके रखने की पूरी कोशिश करती हूं।
अनुभव सिन्हा की फिल्म गुलाबी गैंग समाज में औरतों के हक के बारे में है। ये पहली फिल्म होगी जिसमें माधुरी दीक्षित और जूही चावला एक साथ नज़र आएंगी। माधुरी दीक्षित जहां कुछ साल पहले आजा नच ले फिल्म में काम कर चुकी हैं वहीं जूही काफी साल बाद बड़े परदे पर नजऱ आएंगी। जूही यूं तो कुरकुरे के एड में लगातार नज़र आती रही हैं लेकिन अब कुरकुरे के ऐड में सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट किया जा रहा है। जूही और माधुरी के फैन्स दोनों एक्ट्रेसेस को गुलाबी गैंग में एक साथ देखने को बेकरार हैं। दोनों एक्ट्रेसेस अपने ज़माने की बहुत ही मशूहर और सफल एक्ट्रेस रही हैं। अब देखना है कि दोनों का साथ गुलाबी गैंग को बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता दिलाती है।


Click it and Unblock the Notifications












