माधुरी हिरोइन तो जूही विलेन
सौमिक सेन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म गुलाब गैंग में पहली बार कभी बॉलीवुड पर राज कर चुकी औरं दो खूबसूरत एक्ट्रेसेस जूही चावला और माधुरी दीक्षित एक साथ काम कर रही हैं। ऐसा इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा कि जूही और माधुरी एक साथ किसी फिल्म में नज़र आएंगी जबकि पहले दोनों एक दूसरे के सामने आते ही हाय-हैल्लो कहकर निकल जाती थीं। जूही का कहना है कि उस वक्त इंडस्ट्री में इतना कॉम्पीटीशन था कि दोनों एक दूसरे से ज्यादा बात करने से कतराती थीं। लेकिन अब दोनों उस स्टेज से आगे निकल आई हैं और अब दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई कॉम्पीटीशन नहीं है।
जूही चावला हाल ही में गुलाब गैंग फिल्म की रैप अप पार्टी के दौरान नज़र आी थीं वहां पर उन्होंने माधुरी के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और साथ ही ये भी कहा कि माधुरी उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन को-स्टार हैं। माधुरी दीक्षित ने गुलाब गैंग फिल्म में जहां मेन लीड रोल निभाया है वहीं जूही चावला ने फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया है। जूही चावला जो कि अपने करियर में पहली बार निगेटिव किरदार निभा रही हैं वो भी अपनी इस फिल्म और किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं।
गुलाब गैंग की रैप-अप पार्टी के दौरान माधुरी दीक्षित नहीं नज़र आईं सिर्फ जूही चावला और फिल्म से जुड़े कुछ सितारे नज़र आए है। गुलाब गैंग की रैप-अप पार्टी काफी शानदार हुई और सभी सेलिब्रिटीज ने फिल्म को लेकर अपनी-अपनी राय भी मीडिया से शेयर की। जूही चावला ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान काफी कुछ शेयर किया। आइये जानते हैं गुलाब गैंग की रैप-अप पार्टी के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications