शाहरुख को केकेआर की सफलता का श्रेय ना दीजिए- जूही चावला
जूही चावला ने ये भी कहा कि शाहरुख खान और जूही के टीम से जुड़े होने से सभी खिलाड़ियों का जोश बढ़ा रहता है। खासतौर पर जब भी मैच होता है और वहां पर शाहरुख खान या जूही चावला मौजूद होते हैं तो पूरी टीम का उत्साह दुगना हो जाता है। लेकिन जूही ने कहा कि टीम की जीत का पूरा श्रेय तो टीम के खिलाडि़यों को ही जाता है। शाहरुख खान या मैं जाकर फील्ड में नहीं खेलते। टीम के खिलाड़ी मेहनत करते हैं और जीत पाते हैं। ऐसे में अगर मीडिया पूरा श्रेय सेलिब्रिटीज को ही देंगे तो ये गलत होगा। जूही चावला शाहरुख खान के साथ केकेआर टीम की को पार्टनर हैं। साथ ही जूही और शाहरुख खान ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला था। लेकिन वो चला नहीं।
डीम्स अनलिमिटेड नाम से प्रोडक्शन हाउस खोलकर जूही और शाहरुख ने कुछ फिल्मों जैसे फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, अशोका और चलते चलते का निर्माण किया था। लेकिन इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। लेकिन आज भी जूही और शाहरुख खान बहुत ही अच्छे दोस्त हैं हालांकि साथ में काम नहीं करते लेकिन जूही और शाहरुख दोनों आज भी एक दूसरे से मिलते हैं और साथ में वक्त बिताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
