बैक 2 बैक.. नौ बॉक्स ऑफिस हिट.. इसे कहते हैं सुपरस्टार!
वरुण धवन की फ़िल्म जुड़वा 2 रिलीज हो चुकी है और जैसी की उम्मीद थी, फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दी है। बता दें, 16 करोड़ के साथ फ़िल्म 2017 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बनी है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फ़िल्म वीकेंड तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। खास बात है कि यदि जुड़वा 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती है तो वरुण धवन की लगातार नौंवी हिट फिल्म होगी। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

वरुण धवन ने अपने कैरियर में आज तक एक भी फ्लॉप फ़िल्म नहीं दी है। लिहाजा उम्मीद है कि जुड़वा 2 से यह रिकॉर्ड कायम रहेगा।
वहीं, बॉक्स ऑफिस के लिए भी इस फ़िल्म का हिट होता अति आवश्यक है। कोई शक नहीं कि 2017 बॉलीवुड के लिए काफी निराशाजनक रहा है। ऐसे में आने वाली इक्के दुक्की फिल्मों से ही धमाकेदार कलेक्शन की आशा है।


Click it and Unblock the Notifications