सलमान का सुपरहिट गाना 'चलती है क्या 9 से 12'..वरुण के स्टाइल में..TEASER OUT
जुड़वा 2 का ट्रेलर रिलीज होन के बाद से लोग फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान का जुड़वा लोगों को काफी पसंद आया था और अब जुड़वा 2 भी सुपरहिट साबित होगी इसमें कोई शक नहीं है। जुड़वा के कई गाने हैं जो नए अंदाज में जुड़वा 2 में नजर आएंगे।
जुड़वा 2 का गाना चलती है क्या 9 से 12 का टीजर रिलीज किया जा चुका है। इस गाने के टीजर को देखने के बाद आप बस गाने का इंतजार करेंगे। उसी गाने को बिल्कुल नए अंदाज में दिखाया जाएगा।
#Tantanatan #ChaltiHaiKya9Se12 teaser out now booom pic.twitter.com/uQRJYXvrB2
— Varun PREM Dhawan (@Varun_dvn) August 24, 2017
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी। यानि की आपका दशहरा हंसी के धमाकों से भरपूर होने वाला है। फिल्म में वरूण धवन, जैकलीन और तापसी पन्नू मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी एक कारण है कि फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल आपको इस गाने का टीजर कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।


Click it and Unblock the Notifications