TRAILER: खत्म हुआ इंतजार.. वरूण धवन की 'जुड़वा 2'.. धमाका शुरु!
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म जुड़वा की रीमेक फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर फैंस कितने क्रेजी हैं.. यह तो सब जानते हैं। बहरहाल, फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है और कोई शक नहीं कि यह धमाकेदार है।
फिल्म के कई सीन्स और म्यूजिक आपको पुरानी जुड़वा की याद दिलाएंगे। शायद फैंस को आकर्षित करने के लिए ही निर्देशक डेविड धवन ने पुरानी जुड़वा से दो पॉपुलर गाने भी ले लिए हैं। ट्रेलर के दौरान.. ऊंची है बिल्डिंग और टन टना टन सुनकर आपको मज़ा आ जाएगा।
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी। यानि की आपका दशहरा हंसी के धमाकों से भरपूर होने वाला है। फिल्म में वरूण धवन, जैकलीन और तापसी पन्नू मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर -
judwaa 2 trailer varun dhawan jacqueline fernandez taapsee pannu जुड़वा 2 वरूण धवन जैकलीन फर्नांडीस तापसी पन्नू


Click it and Unblock the Notifications