POSTER-वरुण धवन का डबल धमाका..इसे देखकर फिल्म का इंतजार होगा मुश्किल
जुड़वा 2, 29 सितंबर को रिलीज होगी और फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमें वरुण धवन डबल रोल में नजर आ रहे हैं और इस पोस्टर को देखने के बाद बेशक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करेंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
[ रिव्यू :साल की सबसे मीठी फिल्म..जाइये देखिए..MUST WATCH]
फिल्म का ट्रेलर 21 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और कॉमेडी के ओवरडोज़ का वादा करने वाली इस फिल्म में वरूण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीस मुख्य किरदारों में दिखेंगे। बहरहाल, फिल्म का यह पोस्टर तो एकदम सुपरहिट है। हमें पूरा यकीन है कि वरूण डबल रोल में धमाल मचाएंगे।

डेविड धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर भी कैमियो करते दिखेंगे। वहीं पुरानी फिल्म से दो गाने भी लिये गए हैं.. टन टना टन.. और ऊंची है बिल्डिंग। जाहिर है इतने के बाद तो फैंस फिल्म को सुपरहिट कर ही देंगे।
जुड़वा को लोगों ने काफी पसंद किया था और उसे भी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को शुरूआत से दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और ऐसे में उम्मीद तो यही है कि फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











