WHATT: सलमान खान ने तो हद ही कर दी...एक ही फिल्म का रीमेक....चौथी बार!
Recommended Video

बॉलीवुड में सलमान खान के नाम पर कुछ भी बेचा जा सकता है लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी दिलचस्प है। क्योंकि ऐसा नहीं होता ना रोज़ रोज़ कि एक ही फिल्म का चार बार रीमेक बनाया जाए।
बात हो रही है सलमान खान की जुड़वा की। 1997 में आई ये फिल्म उस साल की आठवीं सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थी। लेकिन दिलचस्प ये है कि ये एक तेलुगू फिल्म हेलो ब्रदर का रीमेक थी।

कहानी यहीं नहीं खत्म होती है। हेलो ब्रदर खुद ट्विन डैगन्स नाम की एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक थी। इतना ही नहीं, जुड़वा डेविड धवन और सलमान खान की पहली फिल्म थी।
अब 20 साल बाद, डेविड धवन अपने लड़के के साथ वापस जुड़वा 2 के साथ आए हैं। वो जुड़वा 2 जो कि सलमान खान स्टारर जुड़वा का रीमेक है, जो कि तेलुगू फिल्म हेलो ब्रदर का रीमेक है जो कि हॉलीवुड फिल्म ट्विन ब्रदर्स का रीमेक है। उफ्फ!
वैसे सलमान खान की यह पहली फिल्म नहीं है जो रीमेक है -


Click it and Unblock the Notifications











