#FinalCast: जब 25 वाला सलमान खान हो तो कोई 50 वाला क्यों ले!
आखिरकार वरूण धवन की जुड़वा 2 की कास्ट फाइनल हो चुकी है लेकिन जो उससे भी दिलचस्प बात है, वो ये है कि दोनों ही सलमान की हीरोइनें। और इन दो हीरोइनों का नाम है - जैकलीन फर्नांडीज़ और परिणीति चोपड़ा।
एक तरफ सलमान के साथ किक ने जैकलीन का करियर ही बदल दिया और दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा को सलमान खान के हर प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त माना गया पर कभी उनकी जोड़ी नहीं बन पाई। यहां तक कि सलमान खान की होम प्रोडक्शन के लिए ही परिणीति का ही नाम था।

बहरहाल अब यह तय माना जा रहा है कि जुड़वा 2 में यही दो हीरोइनें होंगी। दरअसल, ढिशूम में वरूण के साथ इन दोनों ही हीरोइनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है
[#TigerKiHeroine: श्रीदेवी की बेटी, बच्चन की बेटी या खान की बेटी?]
जैकलीन को फिल्म के लिए करिश्मा कपूर का रोल ऑफर हुआ है। अब बस उनके साइन करने की देर है और फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा रंभा का किरदार निभाते दिखेंगी। अफवाहों की मानें तो फिल्म में करिश्मा कपूर भी टन टना टन टन टन तारा पर थिरकते हुए दिख सकती हैं। वैसे खबरें ये भी हैं कि फिल्म में एक नहीं दो गाने वही होंगे - ऊंची है बिल्डिंग और चलती है क्या नौ से 12
इससे पहले फिल्म के लिए कृति सैनन, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट तक का नाम सामने आ चुका था। लेकिन अब ये कास्ट तय मानी जा रही है।
वैसे भी जब 25 साल के सलमान खान मिल रहे हों, तो कोई 50 वाले क्यों ले? नहीं समझे? दरअसल, वरूण धवन में बहुत कुछ ऐसा जो पूरा का पूरा सलमान खान जैसा है -
सलमान खान ने ओ ओ जाने जाना से अपनी बॉडी का ऐसा जलवा दिखाया कि लोग उनके कायल हो गए। और इसके बाद वरूण धवन ने पहली ही फिल्म में अपनी बॉ़डी दिखाकर सबको अपना फैन कर लिया है।
सलमान की स्टाइल
वैसे तो आधा बॉलीवुड ही सलमान का फैन है लेकिन वरूण धवन ने हमेशा कहा है कि वो पूरे सलमान फैन है। और सलमान को ही कॉपी करने में उन्होंने अपना आधा जीवन बिता दिया।
सलमान का चार्म
सलमान खान आज भी लोगों को बस अपनी अदा से दीवाना बना देते हैं। उनकी मासूमियत फैन्स को पसंद आती है और वरूण धवन का भी यही हाल है। वो आज भी अपनी मासूमियत से फैन्स का दिल जीत लेते हैं।
सलमान की फैन फॉलोइंग
वरूण और सलमान दोनों की ही फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है। खासकर कि फीमेल फैन फॉलोइंग। जहां सलमान को आज तक शादी के प्रपोज़ल आते हैं तो वरूण भी फैन्स में सुपरहिट हैं।
सलमान की हीरोगिरी
कुछ भी कहिए वरूण धवन ही सलमान खान जैसे परफेक्ट सुलतान है। चाहे बॉक्स ऑफिस की बात हो या फिर सबके साथ केमिस्ट्री की।


Click it and Unblock the Notifications








