REPORT: हाउसफुल हो चुकी है जुड़वा 2....ब्लैक में भी नहीं मिल रहे टिकट!
Recommended Video

वरूण धवन स्टारर जुड़वा 2 के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। और अब फिल्म को लेकर सबसे अच्छी खबर पहले ही आ चुकी है। दरअसल, फिल्म का पहला दिन लगभग हाउसफुल जा रहा है और कई जगह एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट शानदार है।
गौरतलब एक तो जुड़वा 2 कॉमेडी फिल्म है और ऊपर से वरूण धवन की फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है। गुजरात सर्किल में कॉमेडी फिल्मों को काफी तरजीह दी जाती है और ऐसे में जुड़वा 2 के टिकट इन जगहों पर सबसे ज़्यादा उठे हैं।

माना जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग इसी वजह से शानदार होगी। वैसे भी वरूण धवन, इस समय सबसे ज़्यादा बैंक बैलेंस और बॉक्स ऑफिस पर टिकने वाले स्टार हैं। ऐसे में लोग उन पर सट्टा खेल सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में नवरात्रि और दुर्गा पूजा की छुट्टी हो चुकी है। ऐसे में फिल्म को तीन दिन का पूरा फुल विंडो मिल रहा है। और जुड़वा 2 इसका फायदा उठा सकती है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो 3 दिन की एडवांस बुकिंग देखकर लगता है कि फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन काफी अच्छा रहेगा। वहीं ये भी माना जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ से ज़्यादा ही कमाएगी। इस लिहाज़ से फिल्म 65 करोड़ का वीकेंड देकर कई फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












