..................... Judgementall Hai Kya Full Movie Leaked Online For Free Download - Hindi Filmibeat

रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई 'जजमेंटल है क्या' - धड़ाधड़ हो रही डाउनलोड

By Staff

कंगना रनौत- राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' रिलीज हो चुकी है और तारीफें भी बटोर रही है। लेकिन अफसोस की रिलीज होने के अगले ही दिन पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म तमिलरॉकर्स समेत दूसरी पाइरेटेड साइट्स के निशाने पर आ चुकी है और कई साइट्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

यह पहली बार नहीं, जब किसी बॉलीवुड फिल्म को रिलीज होते ही लीक कर दिया गया हो। कुछ समय पहले इन वेबसाइट्स पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Judgementall Hai Kya

फिल्म के निर्माता और टीम के लिए यह झटका साबित हो सकता है। फिल्म ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिससे सिनेमाघर आने वाले दर्शकों में कमी देखी जा सकती है। यूं भी वीकेंड के बाद फिल्म का क्रेज थोड़ा कम हो जाता है। समीक्षकों से भी फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

तमिलरॉकर्स की बात करें तो कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के कई प्रयास किए गए थे। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले कुछ समय से पायरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन इस अपराध पर लगाम भी नहीं लग पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X