जजमेंटल है क्या ट्रेलर - आंख फाड़ कर देखते रह जाएंगे कंगना रनौत Vs राजकुमार राव का ये सस्पेंस
कंगना रनौत और राजकुमार स्टारर जजमेंटल है क्या 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च दिल्ली और मुंबई में किया गया क्योंकि कंगना और राजकुमार टाइम पर शहर में एक साथ नहीं आ पाए थे। लेकिन फिलहाल ट्विटर पर ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है।
जजमेंटल है क्या एक मर्डर मिस्ट्री है जिसके शक की सुई दो लोगों पर जाकर टिक चुकी है कंगना रनौत यानि कि बॉबी और दूसरा राजकुमार राव यानि कि केशव। सतीश कौशिक इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगे और बॉबी - केशव, सतीश कौशिक को उलझाने में। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर।
गौरतलब है कि फिल्म काफी समय से विवादों का कारण बनी हुई है। पहले सलमान खान को फिल्म के टाईटल से दिक्कत थी क्योंकि मेंटल टाईटल उनकी कंपनी काफी समय से रजिस्टर करवा चुकी है। इसके बाद Department of Mental Health ने भी फिल्म के पोसटर और नाम पर उंगली उठाई।
फिल्म पहले ऋतिक रोशन की सुपर 30 से क्लैश हो रही थी और एकता कपूर ने वादा किया था कि उनकी तरफ से कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जाएगी लेकिन ऋतिक ने अपनी फिल्म उठाई और प्रीपोन कर दी। यहां देखिए, इससे पहले कितनी बॉलीवुड फिल्मों ने Name Change का Game खेला हुआ है -


Click it and Unblock the Notifications











