'भगवान ने बचा लिया'- अस्पताल से सामने आई जुबिन नौटियाल की तस्वीर, कही इतनी बड़ी बात!

Recommended Video
हिंदी गानों में अपनी आवाज से धूम मचाने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल को बीते दिन जो खबर आई उसने सभी को हिला दिया था। जी हां, जुबिन अपने ही घर की सीढ़ियों से गिर गए थे जिसके बाद उनको गंभीर चोटें आईं थीं। इस वक्त उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि सीधे अस्पताल के बेड से सामने आ रही है। जुबिन ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है और भगवान का शुक्रिया अदा किया है। सिंगर ने इस तस्वीर के साथ लिखा है,
'आप सभी के दुआओं के लिए धन्यवाद। भगवान की मुझपर कृपा रही कि और मुझे उस घातक दुर्घटना में बचा लिया। मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद",।
इसके बाद उनके फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''आप जल्दी से स्वस्थ हो जाएं बस यही प्रार्थना करता हूं।'' एक का कहना था कि, ''फिर से आपको जल्दी स्टेज पर देखने की कामना करता हूं, गेट वेल सून।''

विशाल मिश्रा
यूजर्स के अलावा कुछ सितारे भी जुबिन की इस तस्वीर पर रिएक्ट करते नजर आए। सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा, ''भाई, प्रार्थना और प्यार हमेशा आपके साथ है, जल्दी से ठीक हो जाओ और राज करो।'' उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

तुलसी कुमार
सिंगर तुलसी कुमार ने भी जुबिन नौटियाल के लिए कमेंट किया है। उन्होने लिखा, ''प्यार भेज रहीं हूं जे, शीघ्र शीघ्र स्वस्थ होना .. अच्छी तरह से ध्यान रखना।''

बादशाह
सिंगर बादशाह भी जुबिन नौटियाल को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होने लिखा है, ''जल्दी से ठीक हो जाओ मेरे भाई।'' जबकि मीत ब्रदर्स ने लिखा है, कुछ नहीं होता तुझे भाई।

नहीं आया जुबिन का रिएक्शन
हालांकि जुबिन नौटियाल का रिएक्शन इन कमेंट्स पर नहीं है। सभी जानते हैं कि डॉक्टर्स ने उनको आराम करने की सलाह दी है।

कहां कहां आईं चोटें
अस्पताल से मिली जानकारी में खुलासा हुआ था कि, जुबिन के सिर, माथे, पसली और कोहनी में चोट आई थी। पता चला था कि उनकी दाईं कोहनी की हड्डी टूट गई थी।


Click it and Unblock the Notifications