जूनियर एनटीआर ने की रणबीर और आलिया की जमकर तारीफ, खुद को बताया अमिताभ बच्चन का फैन

हाल ही में हैदराबाद में फिल्म ब्रह्मास्त्र द्वारा प्रेस कॉफ्रेंस रखा गया था, जहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, नागार्जुन समेत एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर भी शामिल रहे। इवेंट में जूनियर एनटीआर ने रणबीर और आलिया की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने खुद को अमिताभ बच्चन का बड़ा फैन बताया और कहा कि मुझे उनकी इंटेनसिटी बहुत पसंद है।

हैदराबाद में ब्रह्मास्त्र प्री-रिलीज़ कार्यक्रम में बोलते हुए, करण जौहर ने कहा कि भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड और टॉलीवुड में विभाजित करने के बजाय, इसे भारतीय फिल्म उद्योग के रूप में कहा जाना चाहिए। करण ने मुख्य अतिथि के रूप में इवेंट का हिस्सा बनने के लिए जूनियर एनटीआर को भी धन्यवाद दिया।

jr-ntr-showered-compliments-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-says-i-am-fan-of-amitabh-bachchan-sir-s

उन्होंने कहा, "अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित करने और हमारे विशेष-विशेष मुख्य अतिथि होने के लिए धन्यवाद जूनियर एनटीआर। हम, अपने तरीके से, अपनी फिल्म के साथ देश के हर कोने तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि राजामौली सर ने कहा, यह भारतीय सिनेमा है.. ना कि बॉलीवुड या टॉलीवुड। हमें गर्व है भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। अब हर फिल्म अब भारतीय सिनेमा होगी।"

ब्रह्मास्त्र में शिवा की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए, जूनियर एनटीआर ने कहा, "एक अभिनेता है जिससे मैं वास्तव में जुड़ता हूं और वह है रणबीर। उनकी हर फिल्म ने वास्तव में मुझे एक अभिनेता के रूप में प्रेरित किया है और मेरी पसंदीदा फिल्म रॉकस्टार है।"

उन्होंने आगे खुद को अमिताभ बच्चन का बड़ा फैन बताया। जूनियर एनटीआर ने कहा, "मैं अमिताभ बच्चन सर की हर फिल्म में उनकी इंटेनसिटी को एन्जॉय करता हूं। मैं उनकी इंटेनसिटी, उनकी आवाज, उनकी आंखों, उनके पैरों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। जिस तरह से वह खड़े होते हैं, जिस तरह से हाथ घुमाते हैं.. मुझे सब पसंद है।"

वहीं, आलिया के बारे में बात करते हुए, आरआरआर अभिनेता ने कहा, "यहां, हमारे पास हमारी पीढ़ी के बेहतरीन कलाकारों में से एक है। एक बहुत ही करीबी दोस्त और एक प्रिय। आलिया के साथ हमने आरआरआर पर जो वक्त गुजारा है, उसके बाद मैं कह सकता हूं वह एक शानदार इंसान हैं, और हमारे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। ऑल द बेस्ट, आलिया.."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X