सैफ अली खान पर हमले के बाद बॉलीवुड सेलेब्स में गुस्सा और खौफ, दे रहे हैं ऐसे रिएक्शंस

Bollywood Celebs Reaction On Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड सेलेब्स काफी कंसर्न हैं। फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स भी सैफ की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।
फिल्म 'देवरा' में सैफ अली खान के को-स्टार रहे साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने एक्टर के लिए पोस्ट शेयर किया है। जूनियर एनटीआर अपने पोस्ट में लिखते हैं कि सैफ पर हुए हमले की वजह से वो सदमे में हैं। एक्स पर किए गए पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'सैफ अली खान पर हुए हमले से काफी दुखी और गहरे सदमे में हूं। जल्द से जल्द उनकी रिकवरी के लिए प्रार्थना करता हूं'।
Shocked and saddened to hear about the attack on Saif sir.
— Jr NTR (@tarak9999) January 16, 2025
Wishing and praying for his speedy recovery and good health.
इसके साथ ही अभिनेत्री करिश्मा तन्ना को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया और उनसे इस हमले पर बात की तो एक्ट्रेस ने इस वेक अप कॉल बताया और चिंता जाहिर करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की। इसके साथ ही करिश्मा तन्ना ने सैफ के जल्द ठीक होने की भी दुआ की।
एक्टर पर हुए जानलेवा हमले के बाद से उनके फैंस काफी चिंतित हैं। सैफ ने खतरे से बाहर निकलने के बाद फैंस के लिए रिएक्शन दिया। उन्होंने अपने फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की। सैफ अली खान के साथ अभी उनका पूरा परिवार लीलावती हॉस्पिटल में मौजूद है।
अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो सैफ अली खान ने जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' से तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा था। पिछले साल सितंबर में 'देवरा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सैफ ने खुलासा किया था कि फिल्म में कास्ट करने से पहले जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म में उनका काम देखा था।


Click it and Unblock the Notifications











