Jr NTR के जन्मदिन पर फैंस ने दी बकरियों की बलि और पोस्टर पर बहाए खून, 9 आरोपी गिरफ्तार

jr-ntr-fans-arrested-for-sacrificing-2-goats-and-spilling-blood-on-banner-to-celebrate-actor-bday

Jr NTR Fans Arrested: फिल्मी सितारों के फैंस कभी कभी ऐसी हदें पार कर जाते हैं, जो शायद उनके चहेते स्टार भी कभी पसंद ना करें। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने जन्मदिन पर फैंस ने कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर आपका मन भी घृणा से भर उठेगा।

इस साल अभिनेता ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया। वहीं, उनकी पुरानी फिल्म सिम्हाद्री को भी फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उनका जन्मदिन फैंस अलग अलग अंदाज से सेलिब्रेट कर रहे थे। जब सुपरस्टार के 9 फैंस को पुलिस ने बकरियों की बलि देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए चढ़ा दी बकरी की बलि

यह घटना 20 मई को अभिनेता के जन्मदिन पर हुई, जब जूनियर एनटीआर फैंस का एक समूह कथित तौर पर आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में सिरी कृष्णा और सिरी वेंकट थिएटर में स्टार का जन्मदिन को मनाने के लिए पहुंचा। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने 2 बकरियों की बलि दी और उसका खून जूनियर एनटीआर के बैनर पर बहाया। इस घटना ने लोगों के बीच आक्रोश फैला दिया।

इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने फैंस को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पी शिव नागा राजू, के साई, जी साई, डी नागा भूषणम, वी साई, पी नागेश्वर राव, वाई धरणी, पी शिव और बी अनिल कुमार के रूप में हुई है।

Read more about: jr ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X