War 2 की रिलीज से पहले क्रेजी हुआ Jr NTR का फैन? ब्लेड से हाथ काटकर लगाया एक्टर को अपने खून से तिलक

War 2 Junior NTR Crazy Fan Video: जूनियर NTR और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर 2' आज रिलीज हो गई है, जिसे लेकर उनके फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट दिख रहा है। लेकिन इस बीच जूनियर NTR के एक फैन ने तो हद ही पार कर दी, उस शख्स ने कुछ ऐसा किया कि उसके आसापास के लोग हैरान रह गए।
अपने खून से किया तिलक
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक शख्स अपने आइडल जूनियर NTR के लिए अजीब सी हरकत करता नजर आ रहा है। इस शख्स ने जूनियर NTR के माथे पर अपने खून से तिलक लगाया है। वो आदमी अपने हाथ को काट कर अपने खून से जूनियर NTR के हर पोस्टर को तिलक लगाते हुए दिख रहा है।
जो वीडियो सामने आया है, उसमें उस शख्स के साथ और भी लोग नजर आ रहे हैं, जो जूनियर NTR के लिए खुशी मना रहे हैं। लेकिन इन सबमें एक भी जगह ऋतिक का पोस्टर नजर नहीं आया। जिसकी वजह से ये भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये वीडियो WAR 2 के लिए है या जूनियर NTR की पहले किसी फिल्म की रिलीज से पहले का सीन है।
'वॉर 2' के बारे में
'वॉर 2' की बात करें तो यह YRF स्पाई यूनिवर्स का छठा हिस्सा है, जिसका डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा। फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ का बताया जा रहा है, जिससे यह भारतीय फिल्मों में सबसे महंगी स्पाई थ्रिलर मानी जा रही है।
स्टारकास्ट-
ऋतिक रोशन - मेजर कबीर ढालिवाल के रोल में (War के पहले पार्ट से वापसी)
जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) - विक्रम के रोल में (इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू)
कियारा आडवाणी - काव्या लुथरा के रूप में
अनिल कपूर - कर्नल लूथरा
आशुतोष राणा - कर्नल सुनील लूथरा
War 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज़ से पहले ही धमाकेदार रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन के लिए सिर्फ प्री-बुकिंग से ही टिकट बिक्री 30 करोड़ से ज्यादा हो चुकी थी। लगभग 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के कारण फिल्म को इंडिया की सबसे बड़ी हिंदी रिलीज कहा जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि पहले दिन का कलेक्शन 55-60 करोड़ तक जा सकता है, जिससे यह ओपनिंग डे पर Pathaan और Jawan जैसी फिल्मों को टक्कर दे सकती है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी शो फुल हो रहे हैं, खासकर इंडिपेंडेंस डे वीकेंड की वजह से डिमांड और बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications











