OUCH.. तीन हीरो के साथ.. ये लेंगे सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' से टक्कर!
जेपी दत्ता की अगली फिल्म 'पलटन' में अभिषेक बच्चन और पुलकित सम्राट काम करने वाले हैं। जबकि सूरज पंचोली के होने की भी अफवाहें हैं।
काफी सालों से निर्देशक जेपी दत्ता कोई फिल्म लेकर नहीं आए हैं। इनकी अंतिम फिल्म अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या की 'उमराव जान' थी। बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें तो अब निर्देशक नई फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। यह भी एक वॉर आधारित फिल्म होगी.. जिसका नाम है- 'पलटन'..
'दंगल' के कदम पर चलेंगे 'ट्यूबलाइट' सलमान खान.. ब्लॉकबस्टर!
बॉर्डर, एलओसी कारगिल जैसी फिल्म से चर्चित जेपी दत्ता इस बार भारत- चीन युद्ध पर फिल्म लाने वाले हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और पुलकित सम्राट मुख्य किरदारों में दिखेंगे। जबकि सूरज पंचोली के होने की भी अफवाहें हैं।

खैर, फिल्म की बात करें तो यह 1962 के भारत- चीन युद्ध की कहानी होगी। जिसकी शूटिंग सिक्किम और लद्दाख में होगी। गौर करने वाली बात यह है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' भी इसी विषय पर आधारित है.. साथ ही इसकी शूटिंग भी लद्दाख में ही हुई है।
हम्मम.. दो फिल्में.. दोनों ही भारत- चीन युद्ध पर आधारित.. दोनों की ही लद्दाख में शूटिंग। फिलहाल हम सिर्फ यही उम्मीद करते हैं कि लोकेशन के मामले में दोनों फिल्मों के बीच ज्यादा समानता ना दिखे। वर्ना पलटन को ट्यूबलाइट की वजह से करारी शिकस्ट खानी पड़ सकती है।
यहां जानें बॉलीवुड की बेस्ट देशभक्ति फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications