Breaking Buzz: जेपी दत्ता ने बच्चन परिवार को खुलकर लताड़ा, खोल दिया काफी समय से छिपा राज़

बॉलीवुड में काफी समय से गपशप गलियारों में खबर है कि अभिषेक बच्चन का पूरा करियर ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन कंट्रोल करते हैं और यही कारण है कि वो काफी समय से घर पर बैठे हैं। अभिषेक बच्चन ने अपनी आखिरी दो फिल्मों हैप्पी न्यू ईयर और हाउसफुल 3 से अपने बचे हुए करियर का भी सत्यानाश कर लिया था।

फिर अभिषेक बच्चन ने पलटन साइन की लेकिन शूटिंग के एक दिन पहले ही फिल्म छोड़ दी। इस बारे में बात करते हुए जेपी दत्ता हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़क गए। उन्होंने कहा कि अभिषेक बच्चन ने पलटन बिना बताए क्यों छोड़ी ये बच्चन परिवार ही जाने। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ और उन्हें क्या चाहिए था।

jp-dutta-blasts-at-abhishek-bachchan-walking-of-paltan-the-last-moment

गौरतलब है जब अभिषेक बच्चन ने पलटन साइन की तो सब काफी खुश थे। क्योंकि इससे पहले जो भी स्क्रिप्ट अभिषेक तक पहुंचती उसे ऐश्वर्या रिजेक्ट कर देती थीं। पलटन आखिरकार अभिषेक ने साइन की। जे पी दत्ता ने रिफ्यूजी के साथ अभिषेक बच्चन को लॉन्च किया था जिसके बाद दोनों ने एलओसी कारगिल और उमराव जान में भी साथ काम किया था।
[11 साल बाद साथ आ रहे हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन]

इसलिए जब अचानक से अभिषेक बच्चन ने पलटन छोड़ी तो सबका पहला सवाल था क्यों! जवाब आया कि अभिषेक बच्चन को अपना किरदार का स्क्रीन टाइम, सोनू सूद से कम लगा। और ये उन्हें नागवार गुज़रा। ऐसे में जेपी दत्ता ने उन्हें समझाया कि भले ही स्क्रीन टाइम म हो लेकिन फिर भी उनका किरदार ज़्यादा दमदार है।

पर अभिषेक बच्चन नहीं माने। फिर उन्हें हर्षवर्धन राणे ने रिप्लेस किया। अब जब जेपी दत्ता ने मीडिया के सामने कह दिया है कि बच्चन परिवार जाने। तो इसका मतलब साफ है कि पूरा बच्चन परिवार ये चाहता था कि अभिषेक बच्चन ये फिल्म ना करे। और इसलिए साइन करने के बाद, शूटिंग के एक दिन पहले, बिना बताए अभिषेक बच्चन ने फिल्म छोड़ दी और अमिताभ बच्चन ने जेपी दत्ता को फोन कर के बताया कि अभिषेक शूट पर नहीं आएंगे।

खैर, जानिए और किन सितारों ने किया है अपनी साइन की हुई फिल्मों से वॉक आउट -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X