अभिनेता जॉय मुखर्जी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

जॉय को सोमवार को करीब 10.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह अभिनेता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। इन्होंने पहली बार 1960 में लव इन शिमला से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद लव इन टोकियो, शागिर्द, बहु बेटी, जिद्दी, फिर वही दिल लाया हूं, एक मुसाफिर एक हसीना, पुरस्कार, इशारा, और हम हिंदुस्तानी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
जॉय बॉलीवुड की एक्ट्रेस काजोल और तनीशा के मामा हैं, इन्होंने फिल्मों में काम करने के अलावा लव इन बॉम्बे, छलिया, बाबू, सांझ की बेला, और उम्मीद जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया।


Click it and Unblock the Notifications