जॉय मुखर्जी की हालत गंभीर, अगले 72 घंटे कठिन

मुखर्जी की पत्नी नीलम मुखर्जी का कहना है कि इस समय उनकी हालत स्थिर है क्योंकि वह वेंटीलेटर पर हैं लेकिन वह अब तक होश में नहीं आ पाए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि अगले 48 से लेकर 72 घंटे उनके लिए मुश्किल होंगे। उन्हें सोमवार को अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया।
73 साल के मुखर्जी बीते कुछ समय से बीमार ही चल रहे हैं। जॉय ने उन्होंने 1960 से फिल्मों की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'लव इन शिमला' थी। इसके बाद उन्होंने शागिर्द, लव इन टोक्यो, बहू बेटी, जिद्दी, फिर वोही दिल लाया हूं, एक मुसाफिर एक हसीना, पुरस्कार, इशारा और हम हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया। इतन ही नहीं उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications