..................... Journalist Files Complaint For Assault Against Salman Khan, Read Details - Hindi Filmibeat

एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसे सलमान खान- पत्रकार ने लगाया मारपीट, धमकाने का आरोप

सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। मुंबई के पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड पर बीच सड़क पर मारपीट करने, धमकाने और गाली देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। अब इस मामले की सुनवाई 12 जुलाई को होगी। अशोक पांडे JK24x7 न्यूज चैनल में महाराष्ट्र हेड हैं।

अशोक पांडे ने मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट (Metropolitan Magistrate Court) में सलमान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाने), 392 (लूटपाट), 426 और 506 (धमकाने) के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।

Salman Khan

रिपोर्ट के अनुसार, घटना 24 अप्रैल को हुई थी जब सलमान अपने दो बॉडीगार्ड और कुछ लोगों के साथ रात में साइकिल से सैर करने निकले थे। अशोक पांडे अपने कार में वहां से गुजर रहे थे। जब उन्होंने सलमान खान को देखा तो उनका वीडियो बनाने लगे। लेकिन सलमान की नजर जैसे ही पत्रकार पर पड़ी तो उन्होंने अपने बॉडीगार्ड्स को इशारा किया और उन्होंने आकर कैमरा छीन लिया पत्रकार के साथ मारपीट की और धमकी देने लगे।

अशोक पांडे ने कहा कि उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड से पूछने के बाद ही वीडियो बनाना शुरू किया था। इसके बावजूद उन लोगों ने मारपीट की और फोन छीनकर डाटा डिलीट करने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं लिखी जिसके बाद उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X