..................... बॉलीवुड अवार्ड को लेकर सनसनीखेज खुलासे | Bollywood journalist exposes bollywood stars, tantrums Katrina kaif, Karan Johar, Zoya akhtar done for getting awards - Hindi Filmibeat

जब अवार्ड पाने के लिए कैटरीना से लेकर करण जौहर, ज़ोया अख्तर, बच्चन परिवार ने दिखाए नखरे- बड़ा खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर पिछले एक महीने में इतने खुलासे हो चुके हैं कि सभी हैरान हैं। इंडस्ट्री के बाहर ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने आवाज उठाई है और बॉलीवुड में गैंग बनाने और बाहरी कलाकारों को पीछे ढ़कलने का आरोप लगाया है। हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता ने भी बॉलीवुड सितारों को लेकर सनसनीखेज़ खुलासे किये हैं।

अपने आलेख में पत्रकार शेखर गुप्ता ने बताया कि किस तरह अवार्ड पाने के लिए बॉलीवुड के बड़े सितारे, निर्माता, निर्देशक धमकी देते हैं और कई बार बायकॉट भी करते हैं। उन्होंने बताया है कि बच्चन परिवार से लेकर कैटरीना कैफ, करण जौहर, जोया अख्तर ने ऐन मौके पर अवार्ड पाने के लिए मनमानी शर्त रखी थी।

star screen awards

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी बॉयोग्राफी में फिल्मफेयर पुरस्कार खरीदने की बात कही थी। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अवार्ड शो में आना भी बंद कर दिया है। आमिर खान से कंगना रनौत सालों से अवार्ड शोज को फर्जी बताते आए हैं। वहीं, अब शेखर गुप्ता के खुलासे ने इस रंगीन दुनिया के कई पहलू सामने लाकर रख दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X