..................... Martin मूवी के साथ Josh ने मिलाया हाथ, 77 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है धमाकेदार टीजर! Josh Joined hands with Martin Movie and The Audience Loved It , The teaser of has over 77M views already! - Hindi Filmibeat

Martin मूवी के साथ Josh ने मिलाया हाथ, 77 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है धमाकेदार टीजर!

josh-joined-hands-with-martin-movie-and-the-audience-loved-it

Josh Joined hands with Martin Movie: बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'मार्टिन' का टीजर 23 फरवरी को रिलीज किया गया था। खास बात है कि एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा के टीज़र को अब तक 77 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। जिन सिनेप्रेमियों ने उन्हें तीन साल बाद पर्दे पर देखा, वे बेहद उत्साहित हैं।

आमतौर पर, फिल्म का टीज़र एक YouTube चैनल पर रिलीज़ किया जाता है, लेकिन मार्टिन के फ़िल्म निर्देशक ए.पी. अर्जुन चाहते थे कि दर्शक लार्जर देन लाइफ प्रीव्यू का अनुभव करें और इसलिए बड़े स्क्रीन पर टीज़र रिलीज़ की योजना बनाई। मार्टिन का टीजर 23 फरवरी को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर लहरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, वहीं इससे पहले वीरेश सिनेमा, मगदी रोड, बेंगलुरु में फिल्म का टीजर भव्य तरीके से रिलीज किया गया।

वैभवी शांडिल्य ने फिल्म मार्टिन में ध्रुव सरजा के साथ स्क्रीन साझा की है। फिल्म की रिलीज से पहले ही निर्देशक ए.पी. अर्जुन ने फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता जगा दी है। कई भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए सत्या हेगड़े ने कैमरा वर्क किया है और केजीएफ फेम रवि बसरूर ने भी करिश्मा का तड़का लगाया है।

ध्रुव सरजा का मार्टिन टीज़र लॉन्च के बाद से ही सोशल मीडिया पर शोर मचा रहा है और जोश ऐप पर भी ट्रेंड कर रहा है। जोश पर मार्टिन की फिल्म का चैलेंज लाइव था और क्रिएटर्स ने फिल्म के टीजर के लिए कई वीडियो अपलोड किए। जोश पर टीजर को 20 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और चुनौती के लिए विशेष फिल्टर बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, बल्कि, विजेताओं को खुद एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा से मिलने का मौका मिलेगा।

Read more about: josh app
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X