जोश एप की कंटेंट क्रिएटर भूमिका मोदी ने जीता आईफा 2022 में सलमान खान से मिलने का मौका

इंडिया का इकलौता सफल शॉर्ट वीडियो एप जोश लगातार अपने शानदार कंटेंट के ज़रिए शुरूआत से ही कंटेंट और इंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग जगह बना चुका है। वायरल कंटेंट पर अपना सफल मुकाम बनाने वाला ये एप अलग अलग भाषाओं और विधाओं के कलाकारों को एक ही मंच पर लाकर उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दे रहा है। सभी कलाकारों के लिए इस मंच पर उनकी कला के ज़रिए एक मुकाम पाने की ढेर सारी उम्मीद है।

josh-content-creator-bhumika-modi-bags-meet-and-greet-chance-with-salman-khan-at-iifa-2022

जब इस एप पर टैलेंट के प्रदर्शन की बात आती है तो जोश एप की एक टॉप कंटेंट क्रिएटर के हिस्से आ चुका है एक सुनहरा मौका। भूमिका मोदी, जोश एप के हिंदी समुदाय का जाना माना नाम हैं और उन्होंने मौका जीत लिया है मशहूर आईफा अवार्ड्स 2022 का हिस्सा बनने का। आईफा अवार्ड्स 2 से 4 जून तक अबू धाबी में होगा। इस इवेंट को लाईव देखने के साथ ही भूमिका मोदी को मौका मिलेगा सलमान खान से मिलने का।

भूमिका, पेशे से एक ज़ुम्बा फिटनेस ट्रेनर हैं। भूमिका शौक से एक थिएटर आर्टिस्ट और motivational speaker हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अवार्ड्स जीते हैं जिनमें 2017 का मिसेज़ महाराष्ट्र और 2019 का मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड भी शामिल है। 2017 में उन्हें गुजरात की पहली गरबा क्वीन का खिताब दिया गया।

भूमिका कई बॉलीवुड सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं जिनमें माधुरी दीक्षित और मलाईका अरोड़ा जैसे स्टार्स शामिल हैं। भूमिका इन स्टार्स के साथ टीवी एड कर चुकी हैं। जोश एप पर भूमिका बहुत ही एक्टिव कंटेंट क्रिएटर हैं और उन्होंने कई आर्टिस्ट्स और ब्रांड्स के साथ काम किया है और साथ में collaboration वीडियो बनाए हैं।

भूमिका को मदर टेरेसा अवार्ड और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। जोश एप पर भूमिका का कंटेंट डांस, ब्यूटी और फैशन की विधाओं से जुड़ा रहता है।

आप यहां क्लिक करके भूमिका के इंस्टाग्राम पेज से भी जुड़ सकते हैं।

अपने बारे में बात करते हुए भूमिका ने बताया, "मैं खुद को मोदी नाम से जुड़ा होने पर गर्व महसूस करती हूं। मैं भी इस बात पर विश्वास रखती हूं कि 'अच्छे दिन आएंगे'। मैं अपने काम को लेकर बहुत ही ज़्यादा अनुशासित और समर्पित हूं। मैं एक मां की ज़िम्मेदारी निभाते हुए भी साथ में अपना काम करती रहती हूं। जैसा कि मेरा नाम भी भूमिका है, इसलिए हर भूमिका को मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाती हूं चाहे वो मां का हो, पत्नी का हो या फिर डांसर का। मैं कर्म करने पर बहुत ही ज़्यादा विश्वास रखती हूं। आप जैसा करेंगे वैसा ही पाएंगे। इसलिए मैं भगवान की शक्ति पर विश्वास करती हूं और अपने आसपास हमेशा प्यार और खुशियां बांटने की कोशिश करती हूं। मैं लोगों के प्रति काफी सहानुभूति रखती हूं और भूमिका की बनाई अपनी दुनिया में राज करती हूं। मेरी ज़िंदगी का उद्देश्य ही है प्यार, सकारात्मकता और खुशियां हमेशा मेरे आस पास बनी रहे।"

जोश एप पर अपने सफर को लेकर भूमिका ने कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए और बताया, "जोश एप के साथ मेरा सफर बेहद शानदार रहा है। ये एक इतना बड़ा मंच है जो हर किसी को हर तरह की प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। जोश ने मुझे मेरी ज़िंदगी में बेहतर बनने का मौका दिया है और मेरे कंटेंट के ज़रिए, कई और लोगों को अपने अंदर की कला और प्रतिभा पर काम करने का मौका दिया है।"

जब भूमिका से पूछा गया कि बड़ी बड़ी ब्रांड्स के साथ जोश एप पर collaborate करना उन्हें कैसा लगता है, भूमिका का कहना था कि ये बेहद शानदार अवसर रहता है और बताया, "इसने मेरे लिए भी अच्छे और भावी कस्टमर बनाने में मदद की है। मैं लोगों का भरोसा जीत पाई हूं। Collabs के ज़रिए मैं नए ब्रांड्स के बारे में जान पाती हूं। मैं वीडियो कंटेंट के ज़रिए, अपने अंदर की प्रतिभा लोगों के सामने रखती हूं जो मेरे दर्शकों के साथ ट्वीटअप बढ़ाता है।"

भूमिका की ही तरह, क्या आप भी अपने सपनों को सच करना चाहते हैं? तो देर किस बात की अभी जोश एप डाउनलोड करिए और लॉग इन करिए।

यहां देखिए जोश एप पर भूमिका के दिलचस्प वीडियो

https://share.myjosh.in/profile/43708daf-146e-4893-a337-b5bd187cb2d4?u=0xb1d839c7b2674422

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X