मिलिए जोश कम्यूनिटी की नई जगमगाती हुई स्टार से - नूरीन शा
भारत में तेज़ी से बढ़ रहा जोश एप कंटेंट के मामले में अपनी अलग जगह और पहचान बना चुका है। इंटरटेनमेंट और नए ट्रेंड्स सीखने के लिए ये परफेक्ट जगह है और यही कारण है कि जोश एप ढेर सारे इंटरटेनमेंट एप्स की भीड़ में भी अलग खड़ा दिखाई देता है।

जब भी नए टैलेंट को आगे बढ़ाने की बात आती है जोश एप हमेशा दो कदम आगे बढ़कर नए टैलेंट्स को वो प्लेटफॉर्म देता है जिससे कि वो दुनिया के सामने अपने टैलेंट का प्रदर्शन कर सकें और अपनी रचनात्मकता से अलग और बेहतरीन कंटेंट दे सकें। इतना ही नहीं इस शॉर्ट वीडियो एप ने देश के सबसे बड़े ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाया है और कंटेंट की दुनिया में कुछ नया और अभूतपूर्व कंटेंट दिया।
भारत के इस Numero Uno एप पर जब टैलेंट के खज़ाने के पहचानने की बात आती है तो एक नाम जो सबसे तेज़ सितारे की तरह चमक रहा है वो है नूरीन शा। जोश हिंदी कम्यूनिटी के टॉप कंटेंट क्रिएटर में से एक खूबसूरत नूरीन, एबीसीडी और सुनामी 83 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी कॉमर्शियल में देश के सबसे बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सचिन तेंदुलकर के साथ भी स्क्रीन शेयर की है।
नूरीन ने ढेरों ब्रांड्स और आर्टिस्ट के साथ साझेदारी में काम किया है। उनका ज़्यादातर कंटेंट डांस, ब्यूटी और फैशन से संबंधित रहता है। 611.5K फैन्स और 2.3M लाईक्स के साथ नूरीन ने जोश एप पर अपने शानदार वीडियो से तबाही मचाई हुई है।
अपने बारे में बात करते हुए नूरीन ने कहा,"पहली बात तो मुझे अपने नाम से बहुत प्यार है और मैं चाहती हूं कि मेरे नाम की ही तरह मैं हर जगह नूर बिखराती रहूं। मैं वैसे निजी ज़िंदगी में बेहद अंतर्मुखी और शर्मीली हूं लेकिन जैसे ही कैमरा रोल होता है मेरी पहचान पूरी तरह से बदल जाती है। मेरे अंदर जितना भी टैलेंट है मैं उसे पूरा निचोड़ लेना चाहती हूं साथ ही मैं अपने लक्ष्य की तरफ लगातार बढ़ती हूं और जो मुझे चाहिए वो हासिल करना चाहती हूं। अगर मुझे अपने आपको एक ही शब्द में बताना हो तो मेरा नाम वो काम कर देता है।"
जोश कम्यूनिटी का अहम हिस्सा होने के बारे में बात करते हुए नूरीन ने उत्साहित होते हुए बताया,"जोश के साथ मेरा सफर बहुत ही ज़्यादा दिलचस्प और ग्लैमर से भरी रही है जहां मैंने कुछ शानदार और क्वालिटी कंटेंट बनाया है। ये मेरी निजी जगह है जहां मैं अपने वीडियो के ज़रिए अपने ऑडियंस के साथ कनेक्ट कर सकती हूंं।"
नूरीन का कहना है कि इतने ढेर सारे ब्रांड के साथ साझेदारी करना बहुत ही अच्छा लगता है और वो आगे कहती हैं,"मैं अपने ऑडियंस के साथ इतना ज़्यादा जुड़ाव महसूस करती हूं क्योंकि मैं इतने सारे ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं सच में कैसी हूं ये मैं अपने वीडियो के ज़रिए ऑडियंस और ब्रांड्स के साथ कनेक्ट करके दिखा सकती हूं। इससे मेरा उनके साथ रिश्ता मज़बूत हुआ है।"
कुल मिलाकर खूबसूरत नूरीन, जोश एप चमकती हुई स्टार हैं जो दुनिया पर राज करने की तैयारी में जुट चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications















