जोश एप के #RealHai चैलेंज का बनिए हिस्सा और जीतिए IIFA 2022 में शामिल होने का गोल्डन टिकट

डेलीहंट के मशहूर शॉर्ट वीडियो एप जोश ने अपने वायरल और ताज़ा कंटेंट के साथ दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली है। इस एप पर ढेर सारी भाषाओं और विधाओं में कंटेंट मौजूद है। इस देसी एप की ही मदद से अब कोई भी स्टार बनने से बस एक कदम दूर है।

josh-app-real-hai-biggest-challenge-grand-prize-can-take-you-to-iifa-awards-2022

जोश हर स्तर पर एक बेहतरीन काम कर रहा है। चाहे वो अपने यूज़र्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देने का वादा हो जहां वो अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता को अच्छे कलेवर में पेश कर सकते हैं या फिर उभरते हुए कलाकारों के सपनों को पूरा करने का मंच देना हो, जोश अपने दर्शकों को कभी भी निराश नहीं करता है। इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि इन मौकों के अलावा, जोश अपने Influencers के लिए समय समय पर रोचक meet up करवाता है जिससे कि यूज़र्स अपने साथ कुछ अच्छी यादें और सीख लेकर जाएं।

एक और कारण है जिस वजह से ये देसी एप, डिजिटल दुनिया की भीड़ में भी खोया नहीं है। और ये कारण है जोश एप पर लगातार होने वाले चैलेंज। ऐसे चैलेंज जो एक मुद्दे को बेहद प्रभावशाली तरीके से बढ़िया कंटेंट के साथ इस तरह पेश करते हैं वो वो अपना मकसद भी पूरा कर पाए और लोगों को इंटरटेन भी कर पाए। इस समय जब हर कोई, सोशल मीडिया पर फिल्टर, इफेक्ट्स की नकली और बनावटी दुनिया में खोया हुआ, जोश अपने सबसे बड़े कैंपेन के साथ दर्शकों से जुड़ रहा है। ऐसा कैंपेन जो कि Flawsome होना और कमियों को अपना गहना बनाने पर विश्वास रखता है।

#RealHai नाम का ये कैंपेन, एक अनूठा चैलेंज जो आपकी जड़ों को और आपके देसीपन को इस बनावटी दुनिया में भी खोने नहीं देगा। ये चैलेंज आपके सच्चे पलों को कैमरे के लिए बनाए गए पलों पर भारी पड़ने का मौका देता है। तो इस दुनिया में जहां आप कुछ भी बन सकते हैं, चलिए थोड़ा देसी बनें और अपने अंदर के सच्चे इंसान को बाहर लेकर आएं। बिल्कुल सादा और खरा।

इस शानदार चैलेंज को चार चांद लगा रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनका साथ दे रही हैं दक्षिण की मशहूर अदाकारा हंसिका मोटवानी। इन दोनों ने एक खास म्यूज़िक वीडियो पर काम किया है जहां ये मशहूर म्यूज़िकल जोड़ी साजिद - वाजिद फेम वाजिद खान की धुनों पर नाचते दिखे। इसी के साथ सिद्धार्थ और हंसिका ने हर किसी को Real होने के लिए प्रेरित किया जिससे कि सबका अपना व्यक्तित्व चमके ना कि कैमरा के फिल्टर।

#RealHai कैंपेन, हर विधा के टैलेंट को जश्न की तरह सेलीब्रेट करेगा। चाहे वो डांस हो या फैशन, फिटनेस हो या खाना, कॉमेडी हो या इंटरटेनमेंट। ये चैलेंज, जोश एप पर शुरू हो चुका है और लोग बेहतरीन कंटेंट के साथ दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

चैलेंज के बारे में और जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें।

लोगों का जोश वाकई काफी ज़्यादा बढ़ चुका है और हो भी क्यों ना, इस चैलेंज के ज़रिए आप रोज़ ढेरों ईनाम जीत सकते हैं। और ज़रा सोचिए इस शानदार चैलेंज का शानदार ग्रांड प्राइज़ क्या हो सकता है। आप इसे जीत कर IIFA 2022 जाने का रास्ता तय कर सकते हैं और वहां अपने फेवरिट सितारों से मिल सकते हैं। IIFA 2022 इस साल अबू धाबी में होगा।

एक ऐसी रात जहां इंडस्ट्री के सारे सितारे एक साथ जमा होंगे और इंटरटेनमेंट की दुनिया के सभी कदम एक साथ थिरकेंगे। IIFA भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा और भव्य अवार्ड शो है। सोचिए इतने भव्य इवेंट का हिस्सा आप भी हो सकते हैं और इस अवार्ड शो को लाईव देख सकते हैं। किसी सपने के सच होने जैसा है ना? लेकिन अब सपना नहीं है, आप इसे हकीकत बना सकते हैं और बाद में जोश एप को धन्यवाद कह सकते हैं।

तो देर किस बात की है, जोश एप के #RealHai चैलेंज का हिस्सा बनिए और सितारों से जगमगाती आईफा की शाम का हिस्सा बनिए। आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है, बस जोश एप डाउनलोड करिए और उस पर जितने भी शानदार वीडियो आप बना सकते हैं, बनाकर अपलोड करिए। लेकिन साथ में #RealHai हैशटैग डालना मत भूलिए।

https://share.myjosh.in/video/124e8eb7-c983-4ac8-aa9d-8d0326fbeae2

https://share.myjosh.in/video/df356caa-3c93-48fc-99bf-06d419174be1?u=0x12ca91d8b5e71da9

https://share.myjosh.in/video/a3cf706d-0130-43dc-b0c7-e29f434aba0a?u=0x12ca91d8b5e71da9

https://share.myjosh.in/video/03dff2a0-0470-4c08-b2bd-1eea0cbe4f36?u=0x12ca91d8b5e71da9

IIFA के इस गोल्डन टिकट के अलावा, इस चैलेंज में ढेर सारे और ईनाम जीतने का मौका है। इस चैलेंज के ज़रिए आप IPL 2022 का ग्रांड फिनाले, स्टेडियम में लाईव देखते हुए अपनी फेवरिट टीम को जीतते हुए देख सकते हैं। तो इस बार, अपने असली व्यक्तित्व की पहचान दुनिया से करवाइए क्योंकि भईया 'जैसे भी हैं, #RealHai '

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X