जॉली एलएलबी ने बॉक्स ऑफिस पर किया जॉली कलेक्शन

अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बेहतरीन कलेक्शन किया है। जॉली एलएलबी की सफलता से फिल्म की पूरी स्टारकास्ट यानी अरशद वारसी, बोमन इरानी और अमृता राव काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी खुशी को हाल ही में एक पार्टी करके सभी के साथ बांटा। अरशद वारसी और बोमन इरानी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि अब इन कलाकारों को फिल्में चलाने के लिेए किसी बड़े एक्टर के साथ की जरुरत नहीं है। इससे पहले बोमन इरानी ने फिल्म फेरारी की सवारी में भी बेहतरीन एक्टिंग की थी। पहले इन एक्टरों को साइड रोल्स दिये जाते थे लेकिन अब ये कलाकार लीड रोल में भी आकर अपने एक्टिंग प्रतिभा से सभी को चौंका रहे हैं।

जॉली एलएलबी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो फिल्म ने पहले ही दिन काफी 2.3 करोड़ की कमाई की और उसके बाद सेकेंड और थर्ड डे फिल्म ने क्रमश: 3.15 और 3.40 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में पूरे 12.51 करोड़ की कमाई की है। उसके बाद के एक हफ्ते में अभी तक फिल्म ने 7.19 करोड़ की और कमाई करके पूरे 7 दिन में कुल 19.7 करोडऱ का बिजनेस किया है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.12 करोड़, शनिवार को 4.23 करोड़ और रविवार को 1.90 करोड़ की कमाई की है। सोमवार को फिल्म ने 1.90 करोड़, मंगलवार को 1.76 करोड़, बुधवार को 1.90 करोड़ और गुरुवारको 1.76 करोड़ की कमाई की है।

Jolly LLB starring Bomani Irani and Arshad Warsi

जॉली एलएलबी के साथ ही रिलीज हुई बाकी दो फिल्मों जिनमें मेरे डैड की मारुती और 3जी शामिल हैं ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दम तोड़ दिया। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं मिली। जॉली एलएलबी में अरशद वारसी और बोमन इरानी ने इतना बेहतरीन काम किया है कि फिल्म को देखते हुए कोई भी एक पल के लिए भी बोर नहीं हो सकता। हालांकि फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा बोर और धीमा है लेकिन सेकेंड हाफ में बोमन इरानी और अरशद वारसी इतनी अच्छी तरह से फिल्म की बागडोर अपने हाथ में ले लेते हैं कि दर्शक हैरान रह गये। खास तौर पर फिल्म में जो कोर्ट रुम डाले गये हैं वो वास्तविकता से काफी मिलते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X