#ShootPics: जॉली एलएलबी सीक्वल के लिए ऐसे अक्षय कभी नहीं देखे होंगे
अक्षय कुमार को कभी स्कूटर चलाते देखा है? देखा ही होगा। अब रूकिए ज़रा सा सवाल बदलते हैं, अक्षय कुमार को लखनऊ की सड़कों में बेफिक्री में स्कूटर चलाते देखा है?
उनकी फिल्म जॉली एलएलबी सीक्वल की शूटिंग फिलहाल लखनऊ में चल रही है और अक्षय कुमार बेफिक्री में स्कूटर की सवारी करते दिखे। तस्वीर अक्षय कुमार के मुंबई फैन क्लब ने शेयर की और इसे एक अंग्रेजी दैनिक के लिए खींचा है आदित्य यादव ने।

हालांकि कुछ लोगों ने इसमें भी तर्क ढूंढा कि अक्षय कुमार बिना हेलमेट के स्कूटर चला रहे हैं लेकिन उन्हें शायद ये नहीं याद रहा कि जॉली एलएलबी एक वकील की कहानी है और ये थोड़ी व्यंग्यात्मक ज़रूर होगी।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]
ऊपर से अक्षय के स्कूटर पर वकील का चिन्ह चिपका हुआ है, जो कम से कम यूपी में तो हर चीज़ का पास है। आपकी गाड़ी पर अगर ये निशान है तो आपको सब Allowed है।
बहरहाल, अब फिल्म का प्लॉट क्या और कैसा होगा ये फिलहाल बाहर नहीं आया है। हालांकि फिल्म का अगला शेड्यूल बनारस में है और लखनऊ के बाद अक्षय कुमार वहां पहुंचेंगे। जॉली एलएलबी फॉक्स स्टार हिंदी प्रोड्यूस कर रहा है और फिल्म 17 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।
वैसे हाल ही में कई फिल्मों की तस्वीरें सेट से आईं और हम उन फिल्मों के बारे में और जानने को बेचैन हो गए -
हाल ही में सनी लियोन ने बादशाहो के सेट से अपना लुक ट्वीट किया। मिलन लूथरिया की बादशाहो अपनी ड्रीम टीम के साथ तैयार है। फिल्म की कास्ट और क्रू फाइनल हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन का साथ देंगे इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डीक्रूज़, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा। फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज़ के लिए तैयार रहेगी।
हाल ही में शाहरूख खान ने अपना अगला सीक्रेट खोला था कि वो इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म का प्लॉट बताते हुए लिखा कि इम्तियाज़ की अगली फिल्म का प्लॉट - 'तुम मुझमें इस कदर गुम हो जाए कि मैं अपने और तुम्हारे दो छोर ढूंढ ही ना पाउं!'
ट्यूबलाइट का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और सलमान खान - सोहेल खान के साथ लद्दाख में शूट कर रहे थे। ये शायद फिल्म का पहला सीन है जो दर्शकों के सामने आया। इससे पहले, भले ही सलमान खान की हीरोइन के साथ फोटो सामने आई पर वो केवल अनाउंसमेंट के लिए थी।
[#LEAKED: अगर ये है ट्यूबलाइट की कहानी तो ज़बर्दस्त है फिल्म !]
फिल्म रिलीज़ हो रही है 25 नवंबर को। शाहरूख से आलिया ने एक चिट्ठी में पूछा - डियर ज़िंदगी, मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगी? मेरे पास तुम्हारे लिए बहुत सारे सवाल हैं...क्या तुम्हें सारे जवाब आते हैं? इस पर शाहरूख ने जवाब दिया - डियर आलिया, सारे जवाब तो नहीं, लेकिन काफी जवाब मालूम हैं। मैं 25 नवंबर को तुम्हारा अपॉइंटमेंट फिक्स करता हूं, सारे जवाब ले लेना।
माना जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक रोशन एक अंधे लड़के बने हैं जो अपनी प्रेमिका या पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए जी रहे हैं। फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और ये जनवरी 2017 में शाहरूख खान की रईस के साथ क्लैश होने वाली है।
अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्लौरी में अनुष्का शर्मा भूत बनी नज़र आएंगी और फिल्म में उनके साथ हैं दिलजीत दोसान्ज्ह और सूरज शर्मा। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने बताया कि फिल्लौरी एक टिपिकल पागलपन से भरी पंजाबी शादी होगी, जिसे पूरा करने में 100 साल लग जाएंगे।
कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म की कहानी ऋषि कपूर स्टारर दूसरा आदमी से इंस्पायर्ड हैं जहां राखी ने एक कामकाजी महिला की भूमिका निभाई थी जिसे अपने से कम उम्र के आदमी से प्यार हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications



















