Jolly LLB 3 Trailer के इन 5 डायलॉग्स ने दुखाया पेट, इस तारीख को रिलीज हो फिल्म में कॉमेडी के साथ होगा कलेश

Jolly LLB 3 Trailer Dialogues: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी जैसे मंजे हुए स्टार्स से सजी कॉमेडी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। महज 4 घंटे में इस फिल्म के ट्रेलर को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे देखने से साफ है कि इस फिल्म का लोगों को कितनी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
कहानी एक केस की है और कोर्ट में 2-2 जॉली हैं। कॉमेडी के साथ जबरदस्त कलेश भी होगा। 3 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो छा गया है। फिल्म 9 दिन बाद 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में हम आपके लिए फिल्म के ट्रेलर के पांच सबसे मजेदार:
म्हारी जमीन म्हारी मर्जी
अक्षय कुमार- हम भी तो लक्ष्मी के लिए यहां बैठे हैं
अक्षय कुमार- तुम शराब पियो मैं रोटी बनाता हूं
अरशद वारसी- हम बड़े प्रोफेशनल लोग हैं काम करें या ना करें पेमेंट पूरी लेते हैं
सीमा बिस्बास- आ रेगिस्तान की माटी है साहब यहां सिक्का उछालो तो उसकी आवाज सुनाई नहीं देती रेत में धंस जावे है
यहां देखिए फिल्म का पूरा ट्रेलर:
3 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में किसानों का दर्द दिखाया गया है। इस बार कहानी किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां एक बड़ा आदमी है, जो किसानों की जमीन हड़प रहा है। दूसरी ओर छोटे किसान हैं, जो अपनी जमीन बचाने के लिए जॉली के पास पहुंचते हैं। पहले जहां किसान अक्षय कुमार के पास पहुंचते हैं, वहीं बाद में गेम पलट जाता है। ट्रेलर देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि जॉली 1 यानी अरशद वारसी जहां किसानों का केस लड़ रहे हैं और किसानों के वकील हैं। वहीं अक्षय कुमार उस बड़े आदमी यानी गजराज राव के वकील हैं। पिछली दो फिल्मों की तरह इस बार भी कहानी में कॉमेडी और फन के साथ इमोशनल एंगल और सामाजिक मुद्दे को भी उठाया गया है।
ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट भी झलक देखने को मिली है। 'जॉली एलएलबी 3' में गजराज राव एक बार फिर बिल्कुल अलग अंदाज में नडर आ रहे हैं। वो फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। वहीं हुमा कुरैशी और अमृता राव अपने-अपने पहले के किरदारों में ही दिखेंगी। हुमा जहां अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं, वहीं अमृता अरशद वारसी की पत्नी के रोल में हैं। इसके अलावा इस बार सीमा बिस्वास भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











