अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 - शानदार होगी जॉली Vs जॉली की टक्कर
अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस पर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी हैं और यही कारण है कि कोई भी उनके साथ फिल्म करने का मौका छोड़ना नहीं चाहता है। अब काफी ना नुकुर के बाद, जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार की एंट्री हो ही चुकी है।
इस बार जॉली एलएलबी, यानि कि सीरीज़ के तीसरे पार्ट में होगा दोनों जॉली का घमासान। यानि कि जॉली Vs जॉली। जी हां, फिल्म के पहले जॉली अरशद वारसी और दूसरे जॉली अक्षय कुमार इस बार कोर्ट केस लड़ने वाले हैं।

फिल्म में बाकी सब कुछ वही रहने वाला है। अगर कुछ बदलेगा तो वो है बस मुद्दा। गौरतलब है कि जॉली एलएलबी 1 और 2, दोनों ही अपने अपने मुद्दों के कारण काफी पसंद की गई।
अब देखना है कि इस बार दोनों जॉली एक दूसरे के खिलाफ, किस मुद्दे पर बहस करेंगे। पहले खबर थी कि फिल्म में शाहरूख खान, अक्षय कुमार से बहस करेंगे। लेकिन ये खबरें बस अफवाहें ही निकलीं।


Click it and Unblock the Notifications











