..................... Jolly LLB 3 Big Update: Arshad Warsi vs Akshay Kumar final in the film, reveals when shooting will start - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार VS अरशद वारसी: जॉली एलएलबी 3 को लेकर बड़ी अपडेट, एक्टर ने बताई शूटिंग डिटेल्स

jolly-llb-3-big-update-arshad-warsi-confirms-teaming-up-with-akshay-kumar-reveals-shooting-details

Akshay Kumar- Arshad Warsi in Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर 'जॉली एलएलबी 2' 2017 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। जिसके बाद से ही इसके सीक्वल को लेकर चर्चा शुरु हो गई थी। लंबे समय तक टलते रहने के बाद, अब आखिरकार अरशद वारसी ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2, 2013 में आई फिल्म का सीक्वल था, जिसमें अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब जॉली एलएलबी 2 के सात साल बाद, अरशद वारसी ने फिल्म के तीसरे भाग की पुष्टि की है।

मुन्नाभाई 3, जॉली एलएलबी 3, गोलमाल 5 को लेकर बोले अरशद

अपनी आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा, "मुन्ना भाई 3 नहीं बन रही है; संजय (दत्त) और मैं चाहते हैं कि फिल्म बने। राजू (हिरानी) इसे बनाना चाहते हैं और विधु (विनोद चोपड़ा) इसे प्रोड्यूस करना चाहते हैं। लेकिन अभी के लिए, फिल्म नहीं बन रही है। अक्षय कुमार के साथ जॉली एलएलबी 3 फाइनल है। धमाल के लेखक ने मुझे फोन किया और कहा कि वह अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। गोलमाल 5 के बारे में मेरा मानना है कि एक दिन रोहित (शेट्टी) हमें गोवा में फिल्म की शूटिंग के लिए बुलाएंगे। वह वास्तव में ऐसा कर सकते हैं।"

2024 में शुरु होगी जॉली एलएलबी 3

अरशद वारसी ने बताया कि जॉली एलएलबी 3 अगले साल यानि की 2024 में फ्लोर पर जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक दूसरे के सामने होंगे। वहीं, पिछली दो फिल्मों के जज सौरभ शुक्ला ही केस की सुनवाई करेंगे। जॉली एलएलबी 3 के लिए जॉली 1 Vs जॉली 2 का आईडिया, सुभाष कपूर के ज़ेहन में 2017 से ही था। अब उन्हें केस लड़ने के लिए परफेक्ट मुद्दा भी मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X