Jolly LLB 3- कानूनी पचड़े में फंसी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म, लगे ये गंभीर आरोप!

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ऐलान हाल ही में हुआ था। इस फिल्म के ऐलान के बाद लोग काफी खुश हुए थे और कहा जा रहा है कि धमाका डबल होने वाला है।
लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरु होते ही कुछ ऐसा पता चला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। खबरें हैं कि अक्षय- अरशद की ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है।
आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान ने फिल्ममेकर्स को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि मेकर्स पर कार्यवाही हो क्योंकि ये लोग भारतीय न्यायपालिका प्रणाली का अपमान कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
इस फिल्म को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को अपत्ति हुई है। इस शिकायत की बात करें तो अध्यक्ष चंद्रभान ने दावा किया कि फिल्म में वकीलों और न्यायाधीशों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इससे वो काफी दुखी हैं, उनका कहना है कि इसमें दोनों को हास्यपूर्ण बताया गया जो कि शोभा नहीं देता है। चंद्रभान ने कोर्ट से जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग रोकने की भी गुहार लगाई है। इस याचिका पर आज सुनवाई भी होनी है।
क्या बोले चंद्रभान
इस दौरान अध्यण चंद्रभान नवभारत टाइम्स से बात कर रहे थे। उन्होने बात करते हुए कहा, 'यह फैसला जॉली एलएलबी के पहले और दूसरे पार्ट को ध्यान में रखकर लिया गया है। ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता देश के संविधान की न्यायपालिका की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करते हैं। जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग अजमेर के डीआरएम ऑफिस समेत आसपास के गांवों और इलाकों में चल रही है, जो कई दिनों तक चलेगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी, फिल्म के कलाकार न्यायाधीशों सहित न्यायपालिका की छवि, प्रतिष्ठा और गरिमा के बारे में बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।'' अब देखने वाली बात होगी कि न्यायपालिका इसको लेकर किस तरह का फैसला सुनाती है।


Click it and Unblock the Notifications











