#JollyLLB2Trailer..बेवकूफी और मज़ाक से हटकर अक्षय कुमार का ये अंदाज़
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का नया ट्रेलर आया है। देखें कैसा है ये ट्रेलर।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का हाल ही में नया ट्रेलर जारी हुआ है। फिल्म में अक्षय कुमार एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के पहले के ट्रेलर में आपने अक्षय को कुछ तो मज़ाकिया और थोड़ा बहुत सीरियस अंदाज़ में देखा होगा, लेकिन इस नए ट्रेलर में आप एकदम सच्चे वकील के रोल में अक्षय कुमार को देखेंगे।
इस ट्रेलर को खुद अक्षय कुमार ने सोशल साइट पर शेयर किया है, जिसकी कैप्शन में अक्षय ने लिखाJolly will fight against the powerful and the corrupt. Watch the #JollyLLB2NewTrailer here. जाॅली लडे़गा ताकतवर और भ्रष्ट के खिलाफ| यह रहा #JollyLLB2NewTrailer| सच्ची घटनाओं पर आधारित!
आपको बता दें कि इस फिल्म में हुमा कुरेशी फीमेल लीड रोल में हैं। बता दें कि इस फिल्म को सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार जगदीश मिश्रा नाम वकील के रोल में दिखेंगे, जो पहले तो काफी बेवकूफी भरी हरकत करते हैं, लेकिल बाद में उनके सामने एक अहम केस आता है जिसे लड़ने के दौरान उनमें काफी बदलाव नज़र आता है। बहरहाल, देखें इसका ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications











