#Poster: अक्षय कुमार का फागुन वाला धमाका देखे? एकदम रंगीन...एकदम पागल!
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 के नए धमाकेदार रंगीन पोस्टर आ चुके हैं। होली कितनी रंगीन होने वाली है, ये तो इन पोस्टर्स को देखकर ही समझ आ जाएगा।
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2, 10 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर लोगोंं को काफी पसंद आया है और वैसे भी अक्षय कुमार आजकल जो भी करते हैं सब बढ़िया ही है। लेकिन अब फिल्म के कुछ शानदार और रंगीन पोस्टर रिलीज़ किए गए हैं।
दरअसल, जॉली एलएलबी यूपी की कहानी है। और यूपी आएं और फागुन का मज़ा ना लिया जाए तो भैया क्या खाक यूपी आए। तो बस अक्षय कुमार पर भी फगुवा का बुखार चढ़ा हुआ है और इन पोस्टर्स में वो शानदार लग रहे हैं।

दरअसल, ये पोस्टर्स आज रिलीज़ हुए जॉली एलएलबी के नए गाने गो पागल के हैं जो फिल्म का स्पेशल होली सॉन्ग है। गाने में सबकुछ है - भांग, दारू, रंग और पागल से अक्षय - हुमा।
हालांकि गाना आपको ज़्यादा पसंद नहीं आएगा क्योंकि होली का फील गाने में बिल्कुल भी नहीं है। खासतौर से यूपी की होली का ना ही तो असर दिख रहा है ना ही मज़ा। गाना सुनिए यहां।
अब देखना है ये है कि फिल्म में गाना किस तरह इस्तेमाल किया गया है क्योंकि फिलहाल तो ये गाना होली के लिए कोई उत्साह जगाता नहीं दिखा है।


Click it and Unblock the Notifications
