..................... Jolly LLB 2 film review First Day First Show by fan reactions live - Hindi Filmibeat

1st Day 1st Show: जॉली एलएलबी 2 इंटरवल तक सीटियां...पूरी पैसा वसूल!

अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ हो चुकी है और हम आपके लिए लेकर आए हैं जॉली एलएलबी फिल्म रिव्यू लाइव। यानि कि इस वक्त फिल्म देख रहे दर्शकों को फिल्म कैसी लग रही है।

अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ हो चुकी है और सिनेमाहॉल से फिल्म का लाइव रिव्यू लेकर हम हाज़िर हैं। फिल्म के डायलॉग कड़क हैं इसलिए कुछ मौकों पर सीटियां और तालियां बज ही जा रही हैं।

अक्षय कुमार का ये लखनवी अंदाज़ और वकीलों वाली धूर्तता लोगों को पसंद आ रही है। अभी तक आधी फिल्म बीत चुकी है और लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। कम से कम अभी तक तो फिल्म पूरी पैसा वसूल है।

jolly-llb-2-film-review-first-day-first-show-fan-reactions-live

जॉली एलएलबी 2 अक्षय कुमार का खाता खोलेगी 2017 के लिए और फैन्स को फिल्म पसंद आ रही है। हालांकि अभी तक फिल्म को सबने मस्ट वॉच ही कहा। यानि कि बिल्कुल कॉमर्शियल पैसा वसूल इंटरटेनर जहां एक्शन है, ड्रामा है और इमोशन है।

लेकिन इन सबके साथ फिल्म में है जगदीश्वर मिश्रा यानि कि जॉली की कॉमेडी। हालांकि अगर पहले पार्ट से मिलाया जाए तो फिल्म उन्नीस ही निकल रही है और लोग अरशद वारसी के जॉली को ज़्यादा नंबर दे रहे हैं।
[#Shock: अक्षय कुमार के फैन्स इस खबर से काफी निराश होंगे!]

इस फिल्म को लोग पसंद तो कर रहे हैं पर फिल्म में वास्तविकता का पुट थोड़ा कम है। यानि कि एक सुपरस्टार के आते ही फिल्म में वो स्टारडम नज़र आ रहा है जो असली मुद्दे से लोगों का ध्यान हटा रहा है।

जानिए लोगों को कैसी लग रही है फिल्म -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X